PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, Travel Agent ने युवक को विदेश में लाखों कमाने के सपने दिखाकर रच डाली खतरनाक साजिश, Travel Agent गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा?

delhi-igi-airport-police-america-deportion-punjab-mansa-passenger-navjot-arrested-rs-41-lakh-conspiracy-exposed-punjab

PTB Big न्यूज़ मानसा : पंजाब के मानसा शहर में रहने वाला यह शख्‍स हसीन सपनों के जाल में कुछ ऐसा फंसा कि वह सही और गलत का अंतर करना ही भूल गया। साजिश के इस जाल की शुरूआत 5 नवंबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशन एयरपोर्ट से हुई। इसी दिन नवजोत सिंह नामक इस शख्‍स को टूरिस्‍ट वीजा पर केन्‍या के लिए रवाना किया गया था।

.

IGI Airport पुलिस के अनुसार, केन्‍या पहुंचने के बाद नवजोत वहां करीब 15 दिन रुका। यहीं पर नवजोत की मुलाकात एक ऐसे शख्‍स से हुई, जिसने उसके पासपोर्ट पर न केवल Fake Schengen Visa चिपका‍ दिया, बल्कि Fake Immigration Stamp भी लगा दिया। ऐसा करने के पीछे उसका मकसद नवोजत की Fake Travel History तैयार करना ओर आगे के रास्‍ते को आसान बनाना था।

.

.

ऐसा नहीं था कि नवजोत के इरादों के बारे में नवजोत को पता नहीं था, पर वह अपने हसीन सपनों में कुछ ऐसा खोया हुआ था कि उसे उस वक्‍त सब कुछ सही लग रहा था। इसी Fake Schengen Visa की मदद से वह Istanbul (Türkiye) और Madrid (Spain) के रास्‍ते मैक्सिको तक पहुंचने में कामयाब भी हो गया। करीब पांच दिन Mexico में रहने के बाद नवजोत अपने एक नए सफर पर निकल पड़ा।

लेकिन, इस सफर में किस्‍मत ने नवजोत का साथ छोड़ दिया था। लगातार कई दिन जंगलों में भटकने के बाद वह जैसे ही American Norder पर पहुंचा, वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। करीब पांच महीने अपनी जेल में रखने के बाद अमेरिकी एजेंसियों ने नवजोत को दिल्‍ली के IGI Airport के लिए Deport कर दिया, जहां उसे एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

.

.

IGI Airport पुलिस की पूछताछ में नवजोत ने खुलासा कि इस पूरे खेल का मास्‍टरमाइंड जगजीत सिंह उर्फ जग्‍गा (Mastermind Jagjeet Singh alias Jagga) है, जो पंजाब के पटियाला (Patiala) का रहने वाला है। जग्‍गा ने अमेरिका भेजने के नाम पर उससे 41 लाख रुपए वूसले थे। साथ ही, जग्‍गा के इशारे पर ही केन्‍या से अमेरिका तक पूरे इंतजाम किए गए थे। नवजोत के इस खुलासे के बाद एयरपोर्ट पुलिस ने जगजीत सिंह उर्फ जग्‍गा को गिरफ्तार कर लिया है।

.