PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भारत के सख्त कदमों से नरम पड़ी कनाडा सरकार, भारतीय युवाओं के लिए बनाई नई योजना,

canadian-government-change-visa-plannings-pm-justin-trudeau-soft-in-front-india-india-canada-relations

PTB Big न्यूज़ दिल्ली / कनाडा : खालिस्तानी समर्थन के बाद अपने ही देश में घिरती Canada सरकार ने भारत के प्रति नरम रुख इख्तियार कर लिया है। कनाडाई सरकार ने भारतीय युवाओं व इमिग्रेंट्स Canada में एंट्री देने के लिए नई योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसमें 2026 तक हर साल 5 लाख भारतीय कनाडा में एंट्री ले पाएंगे। इससे सबसे ज्यादा फायदा पंजाब को होने वाला है।

.

.

दरअसल, आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद समर्थन खालिस्तान समर्थक गुट के दबाव में आकर स्थानीय प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत के साथ रिश्ते खराब कर लिए थे। इसके बाद कनाडा सरकार को अपने ही देश में विरोध झेलना पड़ा। वहीं, भारत सरकार के कड़े रुख के चलते Canada जाने वाले व वहां से भारत आने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बाद अपनी डैमेज इमेज को सुधारने के लिए ट्रूडो अब नई प्लानिंग के साथ आए हैं।

.

.

Canada ने 2024 में 4.85 लाख नए वीजा देने की योजना बनाई है। लेकिन अब वे इसकी समय सीमा बढ़ाने वाले हैं। 2026 तक अब हर साल 5 लाख लोगों को कनाडा में एंट्री दी जाएगी। इमिग्रेशन नागरिकता मंत्री मार्क मिलर ने नई योजना के बारे में बताया कि 2026 तक इमिग्रेशन लेवल हर साल 5 लाख कर दिया जाएगा। चूंकी कनाडा में जाने वाले भारतीयों में सबसे अधिक पंजाबी होते हैं।

.

.

ऐसे में इस स्कीम के लॉन्च होते ही सबसे अधिक फायदा पंजाबियों को ही होने वाला है। मंत्री मिलन ने कहा कि Canada भारतीयों का स्वागत करना जारी रखेगा और उनका जीवन बेहतर बनाने का प्रयास भी जारी रखेगा। हालांकि इमिग्रेशन लेवल की सीमा 5 लाख तय की गई है। कनाडा सरकार का मानना है कि आवास बुनियादी ढांचे की योजना और अस्थाई जनसंख्या वृद्धि को उचित रूप से ध्यान में रखा जाना चाहिए।

.

Latest News