PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब, बदमाशों ने आंखों में डाला पहले मिर्ची पावडर, फिर युवक से लाखों रूपये लूटकर हुए लुटेरे फरार,

ludhiana-hardys-world-bridge-robbery-car-rider-miscreants-putting-chilli-eyes-battery-factory-employee-3-lakh-loot

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां देर रात हार्डीज वर्ल्ड पुल पर बदमाशों ने बैटरी कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्ची डाल कर करीब 3 लाख रुपए कैश लूट लिया। आंखों में मिर्च पावडर जाने से काफी देर तक युवक अपनी आंखें नहीं खोल पाया। वारदात की सूचना पर पुलिस और बैटरी कंपनी के मालिक मौके पर पहुंचे। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है। युवक बार बार अपने बयान बदल रहा है।

.

.

जानकारी के अनुसार युवक प्रिंस लाडोवाल स्थित बैटरी बनाने की एक फैक्ट्री में काम करता है। रोजाना की तरह फैक्ट्री मालिक राजेंद्र सिंह ने उसको मार्केट से पेमेंट लेने के लिए भेजा था। रात को वह फैक्टरी मालिक की कार में कलेक्शन कर लौट रहा था तो उसके पास करीब 3 लाख रुपए थे। रास्ते में हार्डीज वर्ल्ड पुल पर उसके साथ वारदात हो गई।

.

.

युवक ने बताया कि वह फैक्ट्री मालिक की कार में पेमेंट लेकर वापस लौट रहा था। हार्डीज वर्ड वाले पुल के ऊपर उसको कुछ लुटेरों ने घेर लिया। उसकी आंखों में मिर्ची डालकर रुपए से भरा बैग छीन लिया और वहां से भाग निकले। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला संदिग्ध है और कर्मी द्वारा लूट की कहानी बनाई जा रही है। पुलिस के सीनियर अधिकारियों मुताबिक फिलहाल लूट हुई होने का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया है।

.

.

थाना लाडोवाल के SHO जगदेव सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है। फैक्ट्री वर्कर प्रिंस से गहनता से पूछताछ की जा रही है। जिन रास्तों से वह आया है पुलिस वहां लगे सेफ सिटी कैमरे भी चैक करवाएगी। फ़िलहाल इस घटना के बाद पुरे इलाके में पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन तो जारी कर दिया गया है लेकिन सवाल यह उठता है की पुलिस के सख्त पहरे के बावजदू लुटेरों के होंसले बुलंद कैसे हो रहे हैं जो आये दिन ऐसी वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं।

.

Latest News