PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

बस और कार की जोरदार टक्कर के बाद कार में लगी आग, जिंदा जला कार चालक

Car caught fire after bus and car collision car driver burnt alive

PTB Accident News सिरसा : सिरसा के रानियां क्षेत्र के गांव सादेवाला के पास निजी बस और कार की आमने-सामने टक्कर होने के बाद कार में आग लग गई। आग लगने के कारण कार चालक जिंदा जल गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना दमकल को दी तो दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। वहीं निजी बस चालक मौके से फरार हो गया और बस भी खाली मिली।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह की है। निजी बस राजस्थान से चलकर गोरीवाला की तरफ जा रही थी। इस दौरान दूसरी तरफ से कुलदीप निवासी घोड़ावाली कार लेकर आ रहा था। बस जब गांव सादेवाला के पास पहुंची तो कार व बस में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बस के नीचे घुस गई और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

टक्कर के कारण कार में ब्लास्ट हो गया और कुछ ही देर में आग फैल गई। जिसके कारण कार में सवार कुलदीप जिंदा जल गया। आसपास के लोगों ने कार में आग लगने की दमकल विभाग को सूचना दी तो दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कार पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।