PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, नशे के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर SHO और सहायक SHO को किया निलंबित,

sho-and-assistant-sho-suspended-for-not-taking-action-against-drug-abuse-in-bathinda-punjab

.

.

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार जहां नशे को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर लड़ाई लड़ रही है, वहीं नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर एसएचओ और सहायक एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी एसएसपी बठिंडा अमनीत कौंडल ने साझा की। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि

.

.

बठिंडा की धोबियाना बस्ती को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां नशीली दवाओं की खुलेआम बिक्री के संबंध में आम जनता द्वारा शिकायतें की जा रही थीं। गहन जांच के बाद, सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन, बठिंडा के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर रविंदर सिंह और सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के सहायक मुख्य अधिकारी एसआई बेअंत सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

.

.

इस अवसर पर एसएसपी बठिंडा ने कहा कि यदि भविष्य में कोई भी पुलिस अधिकारी ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से पुरजोर अपील करते हुए कहा कि यदि आपके क्षेत्र में कोई नशा तस्कर है जो अवैध नशे के व्यापार में संलिप्त है तो आप 91155-02252 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं तथा आपका नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।

.