PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब, कांवड़ियों की आस्था पर पंजाब पुलिस ने किया लाठीचार्ज,

car-hit-kanwariyas-vehicle-going-from-haridwar-to-baghapurana-in-moga

PTB Big न्यूज़ मोगा : मोगा में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे चिड़िक रोड बाईपास के पास एक पुलिस मुलाजिम की तेज रफ्तार गाड़ी ने हरिद्वार से कांवड़ लेकर बाघापुराना जा रहे कांवड़ियों की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसमें तीन कांवड़िए जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार से कांवड़ लेकर कुछ लोग गाड़ी में बाघापुराना की तरफ आ रहे थे। गाड़ी में डीजे चल रहा था और कुछ लोग गाड़ी में तो कुछ लोग पैदल चल रहे थे।

देर रात लगभग एक बजे जब कांवड़ियों की गाड़ी चिड़िक रोड बाईपास पर पहुंची तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने कांवड़ियों की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसमें पैदल चल रहे लोगों को चोट आई। घटना के बाद लोगों ने मौके पर ही आरोपी कार चालक की पकड़ कर पिटाई कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले जाने लगी। लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पुलिस और कांवड़ियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

जब कांवड़िए नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर हवाई फायर कर दिया। कांवड़ लेकर जा रहे लोगों ने कहा कि आरोपी कार चालक ने तेज रफ्तार से आकर पीछे से कांवड़ियों की गाड़ी को टक्कर मार दी जिसमें तीन लोगों को चोट आई। हंगामे के बाद पुलिस ने कांवडियों को हिरासत में लिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Latest News