PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में दर्दनाक हादसा, बिजली ठीक करने पोल पर चढ़ा कर्मचारी, करंट लगने से जला जिंदा,

PTB Sad न्यूज़ फिरोजपुर : फिरोजपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बिजली ठीक करते समय एक बिजली कर्मी की कंरट की चपेट में आने से झुलस कर मौत हो गई। मामला शुक्रवार का है। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बिजली विभाग के जेई राजिंदर कुमार, सहायक लाइनमैन अश्विनी कुमार व सहायक लाइनमैन सुधीर मिश्रा वासी मक्खू गेट पर केस दर्ज कर लिया है।

सुकड़ नहर निवासी रमेश ने बताया कि उनके मोहल्ले की लाइट गुरुवार शाम से खराब थी। उन्होंने बिजली विभाग में शिकायत दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को बिजली ठीक करने के लिए ज्योति नाम के युवक को भेजा गया। उसने नीचे टूटी हुई तार पहले जोड़ दी, उसके बाद वह सीढ़ी लेकर पोल पर चढ़ गया। जैसे ही ज्योति ने प्लास से बिजली के तार को छुआ तो वह करंट की चपेट में आ गया और धूं-धूं कर जलने लगा। मौके पर मौजूद लोग बेबस बने रहे।

इसी बीच कुछ लोगों ने बिजली घर में इस घटना की जानकारी दी और तुरंत बिजली बंद करने को कहा। आरोप है कि बिजली घर में बैठे कर्मियों ने लोगों से पूछा कि जो कर्मी मरा है, वह रेगुलर कर्मी था या कच्चा मुलाजिम। इसके बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया। लोगों का कहना था कि मरने वाला इंसान था, ऐसे में विभाग के लोग यह सवाल क्यों पूछ रहे हैं। भड़के लोगों ने विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।

ज्योति लंबे समय से कच्चे मुलाजिम के रूप में बिजली विभाग को अपनी सेवाएं दे रहा था। घटना की सूचना पर जिला प्रशासन को होने पर डीसी के आदेश पर रेडक्रास सचिव मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया। इसके अलावा पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद स्वरूप 50 हजार रुपये का चेक भी दिया गया है।

Latest News