PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

भयानक सड़क हादसे में बरातियों की कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई, छह की मौत, पांच घायल,

car of baratis collided with electric pole six killed five injured in

PTB Accident News मुरादाबाद : शुक्रवार दोपहर मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात में शामिल होने जा रहे बरातियों की कार अजीमनगर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे और फिर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे अजीमनगर थाना क्षेत्र में लालपुर से खौद मार्ग पर हुआ। मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के रहटा माफी गांव निवासी विशाल की शादी रामपुर के काशीपुर आंगा गांव निवासी सोनम के साथ तय हुई थी। जिसमें शुक्रवार दोपहर डिलारी से 10 बराती और एक चालक के साथ कार में सवार होकर काशीपुर आंगा जा रहे थे। इस दौरान अजीमनगर थाना क्षेत्र में दोपहर करीब पौने दो बजे कार अनियंत्रित हो गई और एक बिजली के खंभे से टकरा गई, इसके बाद भी कार रूकी नहीं और एक पेड़ से टकरा गई।

हादसे में बिजली का खंभा और पेड़ दोनों टूट गए जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार विनीत (21) पुत्र बृजेश सक्सेना, राकेश (52) पुत्र कर्ण सिंह, कृष (17) पुत्र वीरेंद्र सिंह, विवेक चौहान (22) पुत्र सोपाल, सौरभ (25) पुत्र विक्रम और आकाश सक्सेना (24) पुत्र हरिओम की मौत हो गई। वहीं हादसे में चालक बिट्टू, अनमोल, संजय, चिंटू और गुल्लू घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।