PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने PSEB 5वीं क्लास का रिजल्ट किया जारी, देखे सुची

pseb class 5th result declared at pseb ac in check marks

PTB News “शिक्षा” : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने PSEB 5वीं क्लास के परिणाम 2022 की घोषणा कर दी है. कक्षा 5 के जो छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, वे अपने परिणाम PSEB की आधिकारिक साइट pseb-ac.in के माध्यम से देख सकते हैं.

रिजल्ट चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को रोल नंबर और नाम की आवश्यकता होगी. इस साल कुल पास प्रतिशत 99.57 प्रतिशत है. लड़कियों का पास प्रतिशत 99.63 और लड़कों का पास प्रतिशत 99.52 रहा. पिछले दो साल की तुलना में इस साल कुल पास प्रतिशत में गिरावट आई है. इस साल बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 5 की परीक्षा में लगभग 3.19 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे.

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी सभी COVID-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की गई थी. परीक्षा 15 से 23 मार्च, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. पीएसईबी कक्षा 5 के परिणाम देखने के लिए पीएसईबी की ऑफिशियल साइट pseb-ac.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध PSEB Class 5 Result 2022 लिंक पर क्लिक करें. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें. रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें.