PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला,

ईद जैसे मुबारक दिन पर सड़कों पर नमाज अदा करने वाले मुस्लिम भाइयों पर दर्ज हुआ केस,

Case filed against Muslim brothers who offer Namaz on the streets on a happy day like Eid India PTB Big News

PTB Big न्यूज़ कानपुर / अलीगढ़ : पुलिस ने ईद के मौके पर सड़कों पर नमाज अदा करने के मामले में कानपुर और अलीगढ़ के अलग-अलग थानों में सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कानपुर में ईद-उल-फितर के मौके पर बड़ी ईदगाह, बेनाझाबर, जाजमऊ और बाबूपुरवा में सड़क पर नमाज अदा करने के आरोप में पुलिस ने 1700 लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की है।

बेनाझाबर में 1500 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसी तरह जाजमऊ में 200 से 300 और बाबूपुरवा में 30 से 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों में ईदगाह प्रबंध समितियों के सदस्य भी शामिल हैं। कानपुर के बाबूपुरवा में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले सब-इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने कहा कि शांति समिति की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया था कि ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा की जाएगी और जो लोग भीड़ के कारण नमाज नहीं अदा कर सके, वे दूसरी पाली में नमाज अदा करेंगे।

इसी तरह बजरिया पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि निषेधाज्ञा के बावजूद सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर ईद की नमाज में शामिल हुए।ोुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। कानपुर के पुलिस उपायुक्त मध्य प्रमोद कुमार ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज की जांच कर रही है। अलीगढ़ में अलविदा नमाज और ईद-उल-फितर के दिन सड़क पर नमाज अदा करने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग थानों में दो मामले दर्ज किये गये हैं। 21 व 22 अप्रैल को अलीगढ शहर के खटिकान चौराहा को सब्जी मंडी चौराहा और चरखवालान चौराहा को मरघटवाले रोड से जोड़ने वाली सड़कों पर लोगों ने नमाज अदा की।

इस संबंध में कोतवाली नगर व दिल्ली गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुणावत ने कहा, जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा अलीगढ़ में व्यापक व्यवस्था की गई थी। धार्मिक नेताओं और शांति समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की गईं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ईद पर सड़कों पर नमाज अदा न की जाए। इस तरह की जानकारी मीडिया के माध्यम से भी प्रसारित की गई। इसके बावजूद सड़क पर नमाज अदा की गई। पुलिस अधिकारी अब निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं।

Latest News

Latest News