PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जिया खान मर्डर केस मामले में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, सूरज पंचोली को किया बरी

Jiah Khan Suicide Case Mumbai CBI Special Court Verdict Highlights Sooraj Pancholi Big News

PTB Big न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान मुंबई में अपने घर पर 3 जून 2013 को मृत पाई गई थी। एक्ट्रेस की सुसाइड मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने आज तकरीबन 10 साल बाद फैसला सुना दिया है। इस मामले में एक्टर सूरज पंचोली जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी थे। वहीं कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते हुए कहा, सूरज पंचोली को बरी कर दिया है।

जिया ने साल 2007 में अमिताभ बच्चन के साथ ‘निशब्द’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में डेब्यू करने के दौरान जिया महज 21 साल की थीं। रामगोपाल वर्मा की इस फिल्म में जिया और अमिताभ के बीच रोमांटिक रिश्ता दिखाया गया था। जिया की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।

इसके बाद जिया खान आमिर खान के साथ साल 2008 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गजनी’ में नजर आई थीं। आमिर खान और असिन स्टारर इस फिल्म में जिया एक मेडिकल स्टूडेंट के रोल में थी। इसके बाद 2010 में जिया ने अपनी तीसरी और आखिरी फिल्म ‘हाउसफुल’ की थी। इस फिल्म में भी जिया ने अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की थी और ये फिल्म भी हिट रही थी।

Latest News