PTB Big News तरनतारन : तरनतारन जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक बार फिर से पंजाब पुलिस के ASI ने चंद रुपयों की वजह से खाकी को दागदार कर दिया / मामला नशे से जुड़ा हुआ है / जहां के पुलिस चौकी टाउन इंचार्ज ASI हरपाल सिंह को पुलिस ने करीब 20 दिन पहले दया सिंह नामक ह्स तस्कर को 15 किलो अफीम सहित पहले पकड़ लिया, लेकिन बाद में 6.68 लाख की रिश्वत लेकर छोड़ दिया /
वहीं इस मामले का पता चलते ही स्थानीय DSP बरजिंदर सिंह ने इस मामले की जांच करके बकायदा ASI हरपाल सिंह को हिरासत में ले लिया / जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी टाउन के इंचार्ज ASI हरपाल सिंह को सूचना मिली थी कि खेमकरण हल्के के गांव अलगो कोठी निवासी तस्कर दया सिंह राजस्थान से अफीम लाकर बेचता है, जिसके बाद ASI हरपाल सिंह ने आरोपित को 15 किलो अफीम सहित पकड़कर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी /
बताया जा रहा है कि इसी दौरान तस्कर दया सिंह ने बिचोलिये के के माध्यम से ASI हरपाल सिंह को पैसे देने की बात कही, ASI ने इस दौरान दस लाख की मांग की, लेकिन ASI को तो पैसों का नशा इस कदर चढ़ा हुआ था कि वह साढे़ छह लाख में ही मान गया, जबकि 18 हजार की राशी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के नाम पर लेकर तड़कर दया सिंह को अफीम सहित छोड़ दिया गया /
DSP बरजिंदर सिंह ने बताया कि चार दिन पहले 21 किलो अफीम सहित पकड़े गए दो तस्करों रंजीत सिंह उर्फ राणा, जसपाल सिंह उर्फ जस्सी को 40 लाख की रिश्वत लेकर छोड़ने वाले चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करके जब जांच शुरु की तो सामने आया कि गांव अल्गो कोठी निवासी तस्कर दया सिंह को चौकी टाउन इंचार्ज ने 15 किलो अफीम सहित छोड़ दिया था / DSP बरजिंदर सिंह ने बताया कि सिटी पुलिस थाने में ASI हरपाल सिंह और तस्कर दया सिंह खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी और आज यानि वीरवार की सुबह ASI हरपाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताश की जा रही है /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































