PTB News

Latest news
दुःखद हादसा, घर में लगा AC अचानक फटा, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत...

छठ पूजा करके लौट रहे लोगों के ऑटो रिक्शा को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 10 की मौत, कई घायल,

a horrific road accident 10 killed in a collision between an auto rickshaw and truck

PTB Accident News असम : असम के पाथरखंडी के बैतखाल में गुरुवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया / यहां ट्रक और ऑटोरिक्शा में जबरदस्त टक्कर हो गई / इस टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई / यहां एक ऑटो रिक्शा की सीमेंट लाने वाले ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई थी / मृतकों में से किसी भी पहचान अभी नहीं हो पाई है /

.

.

ऐसा कहा जा रहा है कि ये दुर्घटना उस समय हुई, जब लोग आधी रात को छठ पूजा करके लौट रहे थे / घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है / लोगों ने असम और त्रिपुरा रोड को बंद कर दिया / ऐसा अनुमान है कि मृतकों में चाय बागान में काम करने वाले लोग शामिल हैं / जानकारी के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते ऑटो रिक्शा के भीतर बैठे लोगों की मौत हो गई /

.

घटना गुरुवार तड़के बैथाखल इलाके में नेशनल हाईवे 8 (National Highway 8) पर हुई है / ये जगह असम-त्रिपुरा सीमा पर करीमगंज जिले के पाथरकांडी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आती है / पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची / जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना ट्रक और ऑटो रिक्शा की सीधी टक्कर के बाद हुई है /

.

.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहनों की टक्कर के बाद 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ा / पुलिस ने कहा, ‘हादसे में मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं / वे छठ पूजा करने के बाद एक ऑटो रिक्शा से अपने घर वापस जा रहे थे / विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की टक्कर ऑटो रिक्शा से हो गई / नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया / जहां उसने दम तोड़ दिया / मृतकों में तीन पुरुष, पांच महिला और दो बच्चे शामिल हैं /

.

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि ट्रक ड्राइवर खतरनाक गति से गाड़ी चला रहा था और इसलिए विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो रिक्शा से टक्कर हो गई / वह वक्त पर टक्कर को नियंत्रित नहीं कर सका / एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया / उसे गिरफ्तार करने के लिए हमारा सर्च ऑपरेशन जारी है /

.

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

Latest News