PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एक अप्रैल से होने जा रही है लाल पारी महंगी, आखिर क्यों?

chandigarh administration increase evehicle policy excise policy issued Liquor Price

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : अब शराब सस्ती नहीं रहेगी, क्योंकि चंडीगढ़ शहर में दूसरे राज्यों के मुकाबले शराब के कम दाम थे, लेकिन अब शराब महंगी होने वाली है / अप्रैल 2022 के बाद शहर में शराब के दाम बढ़ जाएंगे / ऐसे में शराबियों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी /

चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2022-23 की नई एक्साइज पॉलिसी जारी कर दी गई है, जिसमें शराब के रेट बढ़ जाएंगे / इसमें खास बात यह है कि प्रशासन ने इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स (ईवी) को प्रमोट करने के लिए शराब को महंगा कर दिया है / प्रशासन ने ईवी पॉलिसी को आगे बढ़ाने के लिए पैसा जुटाने के लिए शराब की बोतलों पर ईवी सेस लगाने का फैसला लिया है /

इस नई एक्साइज पॉलिसी को शुक्रवार प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने अधिकारियों से मीटिंग करने के बाद मंजूरी दे दी है / इस मीटिंग में एडवाइजर धर्मपाल, फाइनेंस कम एक्साइज एंड टैक्सेशन सेक्रेटरी विजय नामदियो राव जेदे सहित अन्य अधिकारी शामिल थे /

चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक्साइज पॉलिसी में ई-व्हीकल सेस लगाया जाएगा / यह सेस प्रति बोतल दो से 40 रुपये तक वसूल किया जाएगा / इस सेस से जुटे रेवेन्यू को इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए खर्च किया जाएगा / इससे इन वाहनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा /