.
Celebrated World Pharmacy Day at St. Soldier’s Pharmacy Institute
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर फार्मेसी इंस्टीट्यूट में विश्व फार्मेसी डे मनाया गया जिसमें बी फार्मेसी डी फार्मेसी और एम फार्मेसी के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया / ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे जिनका स्वागत एमडी प्रोफेसर मनहर अरोड़ा और प्रिंसिपल अमरपाल सिंह द्वारा किया गया /
..
इस अवसर पर छात्रों के “नशे, बेटी पढ़ाओ ” आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटक, रंगोली मेकिंग,क्विज,पोस्टर मेकिंग,डिबेट आदि कॉम्पेटिसन करवाए गए / जिसमें नुकड़ नाटक में दीपक एंड ग्रुप ने पहला,नसीन एंड ग्रुप ने दूसरा और कुणाल एंड ग्रुपने तीसरा, पोस्टर मेकिंग जैकब ने पहला ,हिमांशु ने दूसरा ,जैस्मीन ने तीसरा , रंगोली मेकिंग में नेहा और निधि ने पहला, संतोष, तुलसी और अर्जुन ने दूसरा स्थान, क्विज में कंवरजीत और ग्रुप ने पहला, हरमन एंड ग्रुप ने दूसरा ,सुरुचि एंड ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया /
..
चेयरमैन श्री चोपड़ा ने छात्रों के टैलेंट की प्रशंसा करते हुए उनको सम्मानित किया / उन्होंने कहा कि फार्मेसी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और छात्रों को इसमें अपना बेहतर भविष्य बनाने में हम हमेशा सहयोग देते हैं और देते रहेंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Celebrated World Pharmacy Day at St. Soldier’s Pharmacy Institute


































