.
Lyallpur Khalsa College jalandhar won the championship in badminton competition
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज के खिलाड़ी, जोकि खेल के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं, ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया /
..
कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. गुरपिंदर सिंह समरा ने इन सभी विजेता छात्रों, कोच स. हरजिंदर सिंह वड़ैच, टीम इंचार्ज और स्टाफ़ को बधाई देते हुए कहा कि लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को पैदा कर रहा है / कॉलेज ने 24 बार गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की तेज सिंह समुंद्र ट्रॉफी भी जीती है /
..
इस अवसर पर कॉलेज गवर्निंग काउंसिल की प्रधान सरदार बलबीर कौर, खेल विभाग के प्रमुख डॉ. जसपाल सिंह और कॉलेज स्पोर्ट्स डीन डॉ. एस.एस. बैंस ने भी विजेता छात्रों को बधाई दी / इस अवसर पर प्रमुख डाॅ. जसपाल सिंह, प्रो. मनोहर सिंह डीन एड्मिनिस्ट्रेटर, स. बलराज सिंह आरचरी कोच (GNDU), डॉ. दलजीत सिंह (खालसा कॉलेज, अमृतसर) सुखदेव सिंह, डाॅ. मनदीप सिंह बल (दोआबा कॉलेज, जालंधर) और श्री अमृत लाल सैनी भी उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Lyallpur Khalsa College jalandhar won the championship in badminton competition


































