PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडियो किए डिलीट

Big U-turn in OSAP dispute The person who accused Gurinder Bhatti owner GB Reality of fraud apologized

PTB Big न्यूज़ कनाडा / चंडीगढ़ : Canada के Ontario स्टूडेंट असिस्टेंस प्रोग्राम (OSAP) फंड आवंटन को लेकर चल रहे विवाद में एक नया और बड़ा मोड़ सामने आया है। ‘GB Reality’ और ‘Opulence Education Group’ के मालिक व पंजाब मूल के प्रसिद्ध बिज़नेसमैन गुरिंदर सिंह भट्टी {Gurinder Singh Bhatti} के खिलाफ सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। इस इन्फ्लुएंसर ने न सिर्फ सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है, बल्कि गुरिंदर सिंह भट्टी {Gurinder Singh Bhatti} और उनकी कंपनियों के खिलाफ पोस्ट की गई सभी विवादित व भ्रामक सामग्रियों को भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से पूरी तरह हटा दिया है।

.

क्या थे सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोप? :–

पिछले कुछ समय से कनाडा में प्राइवेट करियर कॉलेजों, विदेशी शिक्षा कार्यक्रमों और वहां पढ़ने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को मिलने वाली वित्तीय सहायता को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस और चर्चाएं चल रही थीं। इसी दौरान, कुछ सोशल मीडिया पेजों और इन्फ्लुएंसर्स द्वारा गुरिंदर सिंह भट्टी {Gurinder Singh Bhatti} और उनके रियल एस्टेट व इमिग्रेशन वेंचर्स (जैसे GB Reality) को सीधे तौर पर निशाना बनाया गया।

.

.

इन भ्रामक पोस्टों में दावा किया गया था कि छात्रों को विदेश भेजने की प्रक्रिया के दौरान उनसे जो बड़े-बड़े वादे किए गए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया। इन अपूर्ण वादों के कारण भारतीय और विशेषकर पंजाबी छात्र-छात्राओं को कनाडा में गंभीर मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिना किसी आधिकारिक तथ्य के इन आरोपों को सोशल मीडिया पर भारी स्तर पर प्रसारित कर गुरिंदर सिंह भट्टी {Gurinder Singh Bhatti} की छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया गया।

कानूनी कार्रवाई के बाद इन्फ्लुएंसर का यू-टर्न :–

गुरिंदर भट्टी {Gurinder Singh Bhatti} के खिलाफ लगाए गए ये आरोप जब किसी भी कानूनी या आधिकारिक जांच में साबित नहीं हो सके, तो भट्टी की लीगल टीम ने दुष्प्रचार करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। भट्टी के कानूनी दल द्वारा मानहानि और अफवाहें फैलाने को लेकर कड़ा कानूनी नोटिस जारी किया गया।

.

कानूनी कार्रवाई के दबाव और तथ्यों के अभाव में घिरे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का एक वीडियो भी अब सामने आया है, जिसमें वह अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग रहा है। इन्फ्लुएंसर ने संबंधित पोस्ट हटाते हुए कथित तौर पर माना कि उनके द्वारा बिना पूरी पड़ताल के पेश की गई अधूरी जानकारी से समाज में गलत धारणा और छवि बन सकती थी, जिसका उन्हें खेद है।

.

क्या है मूल OSAP विवाद और इसकी वर्तमान स्थिति? :–

कनाडा के ओंटारियो में प्रांतीय अधिकारियों द्वारा निजी करियर कॉलेजों के संचालन और उन्हें जारी किए जाने वाले लगभग 219 मिलियन डॉलर के ओंटारियो स्टूडेंट असिस्टेंस प्रोग्राम (OSAP) ग्रांट्स के आवंटन को लेकर एक बड़ी आधिकारिक जांच चल रही है। गुरिंदर सिंह भट्टी {Gurinder Singh Bhatti} का ‘Opulence Education Group’ इस जांच के केंद्र में आने वाले प्रमुख संस्थानों (जैसे Academy of Learning के कुछ कैंपस) की पैरेंट कंपनी है।

.

यह भी पढ़ें : GB Realty के Gurinder Bhatti ने सलमान खान के साथ Social Media पर शेयर की Photo, नए युग की शुरुआत के ट्राइसिटी में शुरू हुए चर्चे

कनाडाई प्रशासन द्वारा कॉलेज के संचालन और फंड्स के इस्तेमाल को लेकर आधिकारिक जांच अभी भी जारी (Ongoing Investigation) है। इस बीच, स्थानीय विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी आधिकारिक निष्कर्ष या जांच रिपोर्ट के आने से पहले सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत कहानियां गढ़ना और व्यक्तिगत ट्रायल चलाना पूरी तरह गलत है, जिससे छात्रों के भविष्य और व्यापारिक साख दोनों पर बुरा असर पड़ता है। इन्फ्लुएंसर की इस माफी के बाद अब इस पूरे मामले की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है।

.

यह भी पढ़ें : GB Realty Unveils Ultra-Luxury Project ‘Opus One’s’ sample apartment