PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर सेंट्रल के आप के उमीदवार रमन अरोड़ा ने कहा सस्ती शिक्षा और सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने पर रहेगा फोकस,

Raman Arora AAP party candidate from Jalandhar Central said that the focus will be on providing affordable education and health

PTB City न्यूज़ जालंधर : विधानसभा हल्का जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रमन अरोड़ा चुनाव प्रचार के लिए टैगोर नगर में पहुंचे। यहां उन्होंने डोर टू-डोर पहुंच कर मतदाताओं के साथ मुलाकात की और उनकी मुश्किलें सुनी।

उन्होंने कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि आप पार्टी की सरकार आने पर लोगों की सभी समस्यायों का पहल के आधार पर हल किया जाएगा। रमन अरोड़ा ने कहा कि आप पार्टी की सरकार बनने पर संगठन का फोकस सस्ती शिक्षा और सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने पर रहेगा।

इसके विपरीत अपने देश में शिक्षा और सेहत सुविधाओं का सरकारों ने व्यापारीकरण करके रख दिया है। परिवार का एक सदस्य गंभीर बीमारी की चपेट में आता है तो महंगे इलाज की वजह से आम आदमी का घर बिकने को आ जाता है। उन्होंने कहा कि वहीं शिक्षा महंगी होने की वजह से अपने देश के काबिल बच्चे अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं।

दशकों से सत्ता में काबिज रही पजाब सरकार की यह लापरवाही राज्य के नौजवानों के भविष्य को बड़ी तेजी से अंधकार की तरफ लेकर जा रही है। रमन अरोड़ा ने इलाका निवासियों से मतदान दिवस वाले दिन झाड़ू वाला बटन दबाकर आप पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान किया। क्षेत्रवासियों ने रमन अरोड़ा को विजयी बनाने के अपने संकल्प को भी एक बार फिर दोहराया।