PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अमृतपाल सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया? पुलिस बोल रही है झूठ, कार्रवाई का तरीका पूरी तरह से गलत, किसने लगाए गंभीर इल्जाम,

chandigarh amritpal singh parents said son police custody Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / जालंधर : अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी को लेकर पंजाब पुलिस के ऊपर अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने गंभीर इल्जाम लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस एक साजिश के तहत उनके बेटे के खिलाफ अभियान चला रही है। अमृतपाल ने कोई भी गैर-कानूनी काम नहीं किया है। वह युवाओं को धर्म प्रचार एवं अमृतपान करवा कर उन्हें गुरुघर के साथ जोड़ रहा था। युवाओं को नशे से दूर कर रहा है।

chandigarh amritpal singh parents said son police custody Big Breaking News

इससे नशे के सौदागर और पुलिस परेशान है। पुलिस और सरकार अमृतपाल का धार्मिक व नशा के खिलाफ अभियान रोकना चाहती थी। इस कारण उसके खिलाफ पुलिस ने राज्यभर में अभियान चलाया है। उन्होंने कहा पुलिस झूठ बोल रही है कि अमृतपाल फरार हो गया है, वह पुलिस के हिरासत में ही है। वहीं अमृतपाल की माता बलविंदर कौर ने कहा कि पुलिस उनके पुत्र के फरार होने की गलत अफवाह फैला रही है। अमृतपाल को पुलिस ने शनिवार दो बजे ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जानबूझ कर अमृतपाल की जानकारी परिवार के लोगों को नही दे रही है, जबकि वह उनके पास ही है।

वहीं शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब सरकार और पुलिस जिस तरह कार्रवाई कर रही है, वह गलत है। राज्य में दहशत का माहौल पैदा किया जा रहा है। एक व्यक्ति जिसके खिलाफ कोई मामला पुलिस दर्ज करती है तो उसकी गिरफ्तारी के लिए भी कानून के अनुसार नियम तय हैं। अमृतपाल अगर पुलिस की हिरासत में है तो उसके परिवार को कानून के अनुसार सब कुछ बताना चाहिए।

Latest News