PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस आईजी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पंजाब में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैय़ उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह या झूठी खबर पर विश्वास न करें।
उन्होंने कहा कि गलत खबर फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चैनलों से बिना तथ्यों के कोई भी खबर न चलाने की अपील की। वहीं प्रेस वार्ता के दौरान अमृतपाल सिंह को लेकर आईजी ने कहा वह अभी भी फरार चल रहा है।
उन्होंने आगे कहा की अमृतपाल की तालाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। आईजी IPS सुखचैन सिंह गिल ने आगे बताया कि अमृतपाल सिंह पर 6 और मामले दर्ज किए जा चुके है। वहीं अमृपाल सिंह पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट भी लगाया गया है। उन्होंने कहा की अभी तक पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के 114 समर्थकों को गिरफ्तार किया जा चूका है। वहीं 10 हथियार और 4 वाहन भी बरामद हुए हैं, जिन्हें जब्त किया गया है।








































