PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आये चढ़ूनी ने बनाई संयुक्त संघर्ष पार्टी, किया 117 सीटों पर चुनाव लडने का ऐलान,

chandigarh chadhuni can announce new party today at 11 oclock Punjab Bharatiya Kisan Union leader Gurnam Singh Chadhuni has formed the Samyukt Sangharsh Party

PTB Big Political चंडीगढ़ : भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने संयुक्त संघर्ष पार्टी बना ली है / मिशन 2022 की पंजाब से शुरूआत है / इसकी घोषणा चंडीगढ़ में 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके की गई / इस दौरान चढ़ूनी ने कहा कि हमारा मकसद अमीर होना नहीं है / भाजपा पांच प्रदेशों में चुनाव जीतती है तो भाजपा बिल वापिस लाएगी, ऐसी कोई संभावना नहीं है, फिर वापिस लाएगी तो किसान लड़ने के लिए तैयार हैं /

पंजाब में हमारा गठबंधन किसी के साथ नहीं है / 117 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार है / चढूनी ने कहा कि किसान, मजूदर और व्यापारी को एकजुट होना पड़ेगा / पंजाब में नौजवान परेशान है, जिन अंग्रेजों को निकाला था, हमारा युवा उन्हीं अंग्रेजों के पास जा रहा है / पंजाब के अंदर कारोबार और रोजगार नहीं है / हर संभंव प्रयास करेंगे कि पंजाब में हर व्यक्ति को रोजगार मिलें /

कृषि में बड़े बदलाव की जरूरत है / खेती की विदेशों में डिमांड हो सकती है / पैदा करने से लेकर उपभोक्ता तक का कारोबार किसान के पास होगा / ऐसी खेती की जाएगी, जिसके विदेशों में डिमांड हो / अफीम की खेती शुरू करें तो पंजाब उन्नति कर सकता है / अफीम नशा नहीं है, कमाई भी है, इसे हंसी में ना लेना /

चढूनी ने कहा कि 32 किसान संगठनों में से नौ जत्थेबंदिया अलग हुई है / वह न्यूटल रहेंगे, उनकी पार्टी का रजिस्टर्ड होना शेष है / चुनाव चिन्ह नहीं मिला, सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव केवल राजनीतिक पार्टियां की लड़ सकती है? भाजपा को देश बेचने की छूट दें दो / हम उनको लगाम लगाने के लिए ये कर रहे हैं / इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी बदकिस्मती है कि देश में गुंडाराज है / मंत्री किसानों को कुचल रहा है / ऐसे गुंडे लोगों को राज करने दें /

पंजाब में 80 लाख वोट किसानों की है / 59 लाख वोट से सरकार बनी है / चढूनी ने कहा कि राजनीति में गलत काम करने वालों को निकालने की जरूरत है / चढूनी ने कहा कि SKM ने मुझे इसलिए सस्पेंड किया कि ये पंजाब में इंटर क्यों कर गया / हम बता चुके हैं कि पंजाब के ऊपर लोगों की जेब का पैसा आएगा नीचे वाले की जेब में आएगा / मैं पंजाब में चुनाव नहीं लड़ रहा / शिव कुमार कक्का आरएसएस का प्रधान रहा है / चढूनी ने कहा कि पंजाब में केजरीवाल के चार मेंबर आए है / वह जनता के बीच आ जाते और भूख हड़ताल पर बैठते /