PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब में हैवानियत की हदें हुई पार, 11 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, हालत बिगड़ने पर करवाया गया अस्पताल में भर्ती,

chandigarh crime 11 year old misdeed victim gave birth to a child in punjab

PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर जिले में दुष्कर्म की शिकार दिमागी रूप से कमजोर 11 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव के दौरान हालत बिगड़ने पर उसे अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि डीएनए मैचिंग के जरिये आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मामला जिले के ऊना रोड पर स्थित एक गांव का है। पीड़िता का परिवार मूलरूप से मध्य प्रदेश का है और इन दिनों इलाके के एक गांव में किसान की मोटर पर ही रह रहा है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। इन दिनों वह जिले के एक गांव में किसान की मोटर पर रहती हैं।

कुछ दिन पहले उसका पति मध्य प्रदेश गया था। इस दौरान बेटी के पेट में दर्द होने पर वह उसे एक डॉक्टर के पास लेकर गई। डॉक्टर ने उसे सिविल अस्पताल भेज दिया। जहां पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है। इसके बाद उसने वन स्टाप सेंटर की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने बताया कि वह और उसका पति मजदूरी करते हैं। बच्चे घर में अक्सर अकेले रहते हैं।

बेटी दिमागी तौर पर कमजोर है। इसका फायदा उठा किसी ने उसके साथ गलत काम किया है। नौ नवंबर रात को उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद पीड़ित की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज (अमृतसर) भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर के एसएचओ लोमेश ने बताया कि डीएनए टेस्टिंग के जरिये दुष्कर्म के आरोपी का पता लगाकर आरोपी को जल्द काबू किया जाएगा।

Latest News