PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर का ऐलान हो चूका है, इसका मुख्य कारण पिछले दिनों अमृतसर में शिवसेना नेता हत्याकांड और फरीदकोट के कोटकपूरा में डेरा प्रेमी हत्याकांड के बाद पंजाब पुलिस में अधिकारी स्तर पर व्यापक बदलाव किया गया है।
बीते दिन यानि शनिवार को जिन 30 आइपीएस और तीन पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू भी शामिल हैं। 2007 बैच के आइपीएस अधिकारी डॉ. एस भूपति को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इनके अलावा कई अन्य आइपीएस और पीपीएस अधिकारियों को भी जालंधर में अहम नियुक्ति दी गई है।
2001 बैच के आइपीएस अधिकारी गुरशरण सिंह संधू को आईजी जालंधर रेंज बनाया गया है। इसका अतिरिक्त प्रभार अब तक आइपीएस एस भूपति के पास ही था। डॉ. एस भूपति इससे पहले डीआइजी प्रोविजनिंग के साथ-साथ डीआइजी जालंधर रेंज भी थे। अब डीआइजी प्रोविजनिंग के साथ-साथ वे पुलिस कमिश्नर जालंधर भी होंगे।
एस भूपति डीआइजी सीएम सिक्योरिटी, एआइजी विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, एसएसपी पटियाला, एसएसपी मोगा और एसएसपी खन्ना के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं। वह लुधियाना में डीसीपी और अमतसर में काउंटर इंटेलीजेंस विंग में भी सेवाएं दे चुके हैं।
इन अधिकारियों को भी मिली जालंधर में बड़ी जिम्मेदारी :–
– आइपीएस नौनिहाल सिंह अन्य जिम्मेदारियों के अलावा आइजी पीएपी-2 जालंधर के तौर पर भी सेवाएं देंगे।
– आइपीएस जसकरण सिंह को अमृतसर के पुलिस कमिश्नर के अलावा आइजी पीएपी, जालंधर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-आइपीएस गुरशरण सिंह संधू – आइजी जालंधर रेंज
-आइपीएस इंद्रबीर सिंह – डीआइजी एडमिनिस्ट्रेशन, पीएपी जालंधर कैंट, अतिरिक्त प्रभार डीआइजी पीएपी-2 और प्रशिक्षण।
– आइपीएस नरिंदर भार्गव – डीआइजी कम ज्वाइंट डायरेक्टर पंजाब पुलिस अकादमी, फिल्लौर।
– पीपीएस मनदीप सिंह – एआइजी एआरपी एवं एसजीआरएफ जालंधर। इसके अलावा 27वीं वाहनी पीएपी जालंधर के कमांडेंट।

































