PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव चुनावों में आप पार्टी की हुई धमाकेदार एंट्री,

chandigarh municipal corporation results 2021 know who wins from different wards Aap Party First position Punjab

PTB Big Political चंडीगढ़ : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है / पहली बड़ी खबर मेयर रविकांत को लेकर आई है / वह वार्ड नंबर 17 से चुनाव हार गए हैं / उन्हें आप पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने 828 वोट से हराया है / 11 बजे तक कांग्रेस 2 और बीजेपी की 4 और आप की 5 सीटों पर जीत हो चुकी है / वहीं, वार्ड नंबर 2 से सीनियर डिप्टी मेयर महेश चंद्र सिद्धू मात्र 11 वोट से जीत सके हैं /

नगर निगम चुनाव में इस बार चौकाने वाले रिजल्ट देखने को मिल रहे हैं / पहली बार नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार एंट्री हुई है / सुबह 10.30 बजे तक चार सीटों पर जीत के साथ ही कई सीटों पर आप पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं / निगम चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है / मेयर रविकांत शर्मा के साथ ही पूर्व मेयर और मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद के वार्ड से भी भाजपा के प्रत्याशी भी हार गए हैं / पूर्व मेयर देवेश मौदगिल भी चुनाव हार गए हैं /

इस हार से बीजेपी के खिलाफ शहवासियों में रोष साफ दिखाई दिया है / 24 दिसंबर को हुए नगर निगम चुनाव के बाद सोमवार सुबह 9 बजे से शहर के नौ सेंटर पर मतगणना का काम शुरू हुआ / शुरू से ही कांग्रेस और आप के प्रत्याशियों ने बढ़त बनानी शुरु कर दी / एक घंटे के भीतर ही रिजल्ट आने शुरू हो गए / आप और कांग्रेस ने जीत के साथ खाता खोला, जबकि बीजेपी को उम्मीद के अनुसार रिजल्ट नहीं मिले /

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस के पूर्व ला स्टूडेंट और कांग्रेस के प्रत्याशी सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चंद्रमुखी शर्मा को हरा कर जीत हासिल की है / सचिन ने 285 वोटों से जीत हासिल की है / पहली बार ही चुनाव में उतरी भाजपा नेत्री विमला दुबे ने वार्ड नंबर 9 से जीत हासिल कर ली है / वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 से हराया / निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुन्नवर राणा ने जीत हासिल की है /