PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

इत्र कारोबारी पीयूष जैन से बरामद हुए 180 करोड़ रुपये, रहता था कंटीली तार, करंट और 24 घंटे की सुरक्षा वाले घर में,

uttar pradesh kanpur perfume businessman piyush jain house barbed wire all around night running current Kanpur ED Raid

PTB Big न्यूज़ कानपूर : केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीम शुल्क बोर्ड (CBIC) के इतिहास में कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों से 180 करोड़ रुपये की नकद बरामदगी कीर्तिमान बन गई है / एक निजी चैनल से बातचीत में CBIC के निदेशक विवेक जौहरी ने इसकी पुष्टि की है /

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीयूष जैन का हवाला का बड़ा कारोबार है / वह ट्रकों से 50 हजार रुपये तक की इनवाइस के जरिये किराने के किराना और सुपाड़ी की आड़ में हवाला से जुड़ी मोटी रकम मुंबई समेत दूसरे शहरों को भेजता था / सूत्रों का दावा है कि डिब्बों में किराना और सुपाड़ी की जगह नोट भरे होते थे / जांच में इसकी पुष्टि के बाद यह कार्रवाई हुई /

रकम बड़ी होने से प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर सकता है / नियमानुसार एक करोड़ रुपये से अधिक की बरामदगी पर आरोपी को जेल भेजने का प्रावधान है / ऐसे में पीयूष जैन का जेल जाना लगभग तय है / सूत्रों के अनुसार DGGI की जांच पूरी होने के बाद ED, आयकर विभाग अपने स्तर से कार्रवाई शुरू करेंगे /

बीते दिन यानि गुरुवार को नोट गिनने के लिए लगाई गईं 4 मशीनें कम पड़ गईं तो शुक्रवार को 13 और मशीनें लगाई गईं / रुपयों को रखने के लिए 80 स्टील के बक्से मंगाए गए और एक कंटेनर मंगाया गया / DGGI के अफसरों के कहने पर SBI के अफसरों ने रुपये गिनने में मदद की, बक्सों में कैश भरकर SBI में जमा कराया गया है /

DGGI के अफसरों के कहने पर SBI के अफसरों ने रुपये गिनने में मदद की, 17 मशीनों से रुपये गिने जा रहे हैं / रुपयों को रखने के लिए 80 स्टील के बक्से मंगाए गए और 1200 रुपये भाड़े में एक कंटेनर मंगाया गया था / इसकी मदद से बक्सों में कैश एसबीआई में जमा कराया गया है /

इत्र कारोबारी पीयूष जैन ने 2007 में आनंदपुरी में मकान खरीदा था / वो कभी-कभी यहां आते थे / बेटे प्रत्युष और प्रियांश यहीं पर रहते थे / बताया गया कि घर में अकूत धन होने के चलते बेहद सीमित संख्या में लोग आते जाते थे / घर में CCTV कैमरे नहीं हैं, लेकिन घर के बाहर और छतों पर तारों की फेंसिंग है / रात में तारों में करंट भी दौड़ता था / घर के अंदर काले शीशे लगाए गए हैं, ताकि कोई अंदर की गतिविधियां न देख सके /