PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर दिन-दिहाड़े NRI युवक की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी,

punjab-pathankot-amriser-road-nri-youth-shot-dead-hardev-singh-thakur-resident-of-chakmir-village-of-pathankot

.

.

PTB Crime न्यूज़ पठानकोट : पंजाब में नेशनल हाईवे पर NRI की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव परमानंद के पास हुई। युवक कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से पंजाब आया था। रविवार रात वह एक शादी समारोह में शामिल होकर थार से वापस लौट रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

.

मरने वाला युवक हरदेव सिंह ठाकुर पठानकोट के चकमीर गांव का रहने वाला था। मृतक के परिजन दविंदर सिंह (मृतक का भाई) ने बताया कि मृतक युवक तरनतारन में अपने जीजा के साथ एक शादी समारोह से देर रात लौट रहा था। फिर अपने जीजा को मलकपुर के पास छोड़ दिया। मृतक युवक के पास किसी का फोन आया और वह वापस जिला गुरदासपुर की ओर आ गया। जब वह परमानंद गांव के पास पहुंचा तो किसी ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी।

.

.

उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें नहीं पता कि उन्हें गोली किसने मारी. फिलहाल उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों खुद मौके पर पहुंचे और इस पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया और कार्रवाई शुरू की।

.

.