PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

कनाडा से लौटते ही विधायक राणा गुरजीत सिंह के विधायक बेटे ने कर दिया ऐसा काम, गांव में मचा कोहराम,

chandigarh-sultanpur-lodhi-mla-rana-gurjeet-singh-son-mla-indrapratap-singh-broke-dhussi-dam-near-bharoana-village-with-jcb-kapurthala-punjab

PTB Political न्यूज़ सुल्तानपुर लोधी : जिला कपूरथला के अधीन पड़ते सुल्तानपुर लोधी में विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह ने कनाडा से आने के बाद शुक्रवार देर रात क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर गांव भरोआणा के नजदीक धुस्सी बांध को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। बांध तोड़ने से पहले विधायक ने ड्रेनेज विभाग व स्थानीय पुलिस को सूचित किया कि विभाग खुद बांध को तोड़े।

विधायक राणा इंद्र प्रताप के अनुसार उनके क्षेत्र में लोग बाढ़ के पानी से खतरे में हैं और प्रशासन बेखबर है। विधायक की इस गतिविधि पर एसडीएम सुलतानपुर लोधी चंद्राज्योति ने बताया कि वह जांच कर ही कुछ बता सकती हैं। वही भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष करनजीत सिंह आहली ने धुस्सी बांध को तोड़ना गलत बताया है क्योंकि बांध सरकारी है और प्रशासन की मंजूरी के बिना इसे तोड़ना गैर कानूनी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बांध तोड़ने वाले विधायक और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

chandigarh-sultanpur-lodhi-mla-rana-gurjeet-singh-son-mla-indrapratap-singh-broke-dhussi-dam-near-bharoana-village-with-jcb-kapurthala-punjab

विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को ही कनाडा से लौटे हैं। आते ही वह अपने क्षेत्र सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ का जायजा लेने पहुंच गए। वहां आठ गांवों के लोगों ने उनको बाढ़ के पानी से आ रही परेशानियों के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद विधायक ने ड्रेनेज विभाग को सूचित किया और कहा कि धुस्सी बांध को तोड़ा जाए ताकि बाढ़ का पानी सतलुज दरिया से होते हुए हरिके हेड वर्कस की ओर चला जाए।

ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बांध तोड़ने के लिए प्रशासन की परमिशन लेनी पड़ती है। इसके बाद विधायक ने गांव निवासियों और अपने वर्करों को बांध तोड़ने के लिए कह दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन गांव निवासियों के आगे पुलिस की एक नहीं चली। इसके बाद बांध को जेसीबी मशीन से तोड़ना शुरू कर दिया गया। डीसी कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि उन्हें आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई सूचना नहीं है। वह इस संबंध में एक्सईएन ड्रेनेज विभाग से रिपोर्ट मंगवा कर ही कुछ बता सकते हैं।

Latest News