PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

Seema Haider को लेकर आई बड़ी ख़बर, भारत आते ही उसने किया ऐसे काम जो वह पाकिस्तान में न कर सकी, जाँच में जुटी पुलिस,

seema-haider-ill-ban-on-meeting-in-rabupura-greater-noida-police-investigation-big-news

PTB Tranding न्यूज़ ग्रेटर नोएडा : भीड़ से परेशान होकर रबूपुरा स्थित सचिन मीणा के परिजनों ने सीमा हैदर से मिलने पर पाबंदी लगा दी है। अब इक्कादुक्का मीडियाकर्मी और कुछ चुनिंदा लोग ही सीमा और सचिन से मिल पा रहे हैं। शुक्रवार को सीमा की तबीयत भी खराब हुई। इसके चलते वह किसी अन्य घर पर रह रही। उसने यहां इंस्टाग्राम के अपने अकाउंट की निजी सेटिंग चेंज कर सार्वजनिक कर ली है।

पाकिस्तान में छुपकर इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाली सीमा हैदर यहां आकर सोशल मीडिया पर आजाद हो गई है। उसने इंस्टाग्राम के अपने अकाउंट की निजी सेटिंग चेंज कर सार्वजनिक कर ली है। पाकिस्तान में रहने के दौरान सचिन और सीमा ही एक दूसरे की रील देख पाते थे। अब लाखों लोग इन वीडियो को देख रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया में सीमा के नाम पर कई फेक अकाउंट बना लिए गए हैं।

सीमा हैदर के नाम के एक फेक फेसबुक पेज पर फालोअर्स की संख्या में 4.21 लाख के करीब है। सीमा हैदर के परिजन ने घर में सुबह से आने वाले लोगों की भीड़ से परेशान होकर मुलाकात पर पाबंदी लगा दी है। शुक्रवार को सीमा की तबीयत भी खराब हुई, इसके चलते वह किसी अन्य घर पर रह रही। इधर, सीमा के पाकिस्तान, नेपाल और भारत में बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

सीमा का कहना है कि उसके पास मोबाइल नहीं है लेकिन उसने सचिन के किसी करीबी के मोबाइल में अपनी आईडी से सोशल मीडिया अकाउंट चालू कर लिए हैं। सीमा व सचिन के वीडियो केवल भारत ही नहीं पाकिस्तान समेत अन्य देशों में भी देखे जा रहे हैं। सीमा हैदर ने नेपाल से बस में सवार होकर आने के दौरान भी एक वीडियो बनाया था।

यह वीडियो सीमा हैदर ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर कर लोगों से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील की है। इस चैनल पर उसके 20 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हो गए हैं। सीमा के अवैध रूप से भारत आने के मामले में फिर से गहन जांच शुरू हो गई है। पूरे मामले को लेकर एक बार फिर पुलिस ने सीमा व सचिन से पूछताछ की है। वहीं, सीमा से बरामद किए गए मोबाइल आदि की एफएसएल जांच रिपोर्ट का भी पुलिस इंतजार कर रही है।

Latest News