टॉप अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में जा चुके हैं अब तक 1500 से ज्यादा छात्र,
PTB News शिक्षा : स्टूडेंट्स को विश्व स्तर की शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं ने 68 देशों में 350 अग्रणी विश्वविद्यालयों के साथ एकेडमिक टाईअप किया है, ये शब्द चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, के प्रो. चांसलर डॉ. आरएस बावा ने जालंधर में प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहे। इस अवसर पर वे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई 45 करोड़ रुपए एंट्रेस एग्जाम कम स्कॉलरशिप स्कीम के आगाज़ के लिए जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। डॉ. बावा ने कहा कि इंटरनेशनल टाईअप के तहत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अपने छात्रों को स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम, समर ट्रेनिंग, विदेश में सेमेस्टर, विदेश में मास्टर डिग्री या पीएचडी, ज्वाइंट वर्कशॉप, कॉन्फ्रेंस, ज्वाइंट रिसर्च वर्क, फैकल्टी एक्सचेंज और डुअल डिग्री प्रोग्राम के साथ-साथ विदेश में रोजगार के अवसर मुहैया करवा रही है, तथा इन विभिन्न कार्यक्रमों के तहत अब तक 1500 से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. बावा ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अपने छात्रों को विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश से लेकर वीजा आवेदन तक की पूरी प्रक्रिया की सुविधा एक ही छत के नीचे बहुत ही पारदर्शी और सरल तरीके से प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहां छात्र आईईएलटीएस और वीजा साक्षात्कार के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे, वहीं वीजा आवेदन भी यूनिवर्सिटी द्वारा किया जाता है, जिसके तहत वीजा प्राप्त करने का सक्सेस रेट भी अधिक रहा है।
रिसर्च के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए डॉ. बावा ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के इंस्टीच्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज द्वारा किसानों की समस्याओं को हल करने, फसलों की उपज बढ़ाने और कृषि में नई तकनीक विकसित करने के लिए कुल 31 पेटेंट सफलतापूर्वक फाइल किए गए हैं। एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा फाइल किए गए पेटेंट में बायो इन्सेक्टिसाइड सप्रे, मल्टीपरपस क्रॉप कटर, पानी और मिट्टी की नमी मापने के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाला खेतीबाड़ी यंत्र, रसायनिक दवाइयों के प्रयोग को कम करने के लिए विशेष जैविक खाद, टिड्डी दल सहित फसल को नुकसान पहुंचाने वाले अन्य खतरनाक कीड़ों की प्रजनन प्रक्रिया को कम करने के लिए विशेष दवाई, फलों और सब्जियों और फलों को तेजी से फलने के लिए माइक्रोराइजन बायो फर्टिलाइजर आदि प्रमुख रिसर्च वर्क हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी द्वारा अब तक 1300 से अधिक पेटेंट सफलतापूर्वक फाइल किए गए हैं,
जिनमें से 104 पेटेंट पंजाब राज्य के छात्रों द्वारा दर्ज करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि रिसर्च के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के साथ पंजाब की लड़कियों ने विभिन्न क्षेत्रों में कुल 31 पेटेंट दाखिल किए हैं। छात्रों को शोध के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष 12 करोड़ रुपये का विशेष बजट रखा गया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के इन्स्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज (यूआईएएस) द्वारा फार्मिंग तकनीकों का अभ्यास करने के लिए कृषि और खाद्य प्रौद्योगिकी के छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस में एक बड़ा अत्याधुनिक पॉलीहाउस स्थापित किया गया है।
डॉ. बावा ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति युवा उद्यमियों पर निर्भर करती है और इसलिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी छात्रों को नए व्यवसाय शुरू करने के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में सेवाएं दे रही है, ताकि छात्र स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षों में यूनिवर्सिटी के युवा उद्यमियों ने 108 स्टार्टअप स्थापित किए हैं और गर्व की बात है कि पंजाब के छात्रों द्वारा 108 में से 31 स्टार्टअप स्थापित किए गए हैं। कैंपस प्लेसमेंट में पंजाब के छात्रों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए डॉ. बावा ने कहा कि वर्तमान में लड़कियां अपनी मेहनत और प्रतिभा से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली पंजाब की लड़कियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां दर्ज कर यह साबित कर दिखाया है।
साल 2021 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कैंपस प्लेसमेंट में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फ्लिपकार्ट और एमेजॉन जैसी 757 मल्टीनेशनल कंपनियों ने पंजाब के 1071 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर दिए हैं, जिनमें से 532 यानी 49% संख्या लड़कियों की है। उन्होंने बताया कि साल 2021 के प्लेसमेंट के लिए दुनिया भर की टॉप कंपनियों द्वारा 7412 छात्रों को अच्छे वार्षिक वेतन पैकेज पर नौकरी के ऑफर दिए गए हैं।
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में छात्रों को सबसे अधिक 36 लाख रुपए वार्षिक पैकेज पर नौकरी के ऑफर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पंजाब के विभिन्न जिलों के 7000 से अधिक छात्र 148 विभिन्न ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों के तहत पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के तहत पढ़ रही जालंधर की छात्रा आरुषि वशिष्ठ को विप्रो, कैपजैमिनी इंडिया, स्टैंडर्ड चार्टर्ड ग्लोबल बिजनेस सर्विस, वर्चुसा और डीएक्ससी टेक्नोलॉजी सहित 5 कंपनियों से प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं। जालंधर के एक सीएसई स्टूडेंट हार्दिक नागपाल को कॉग्निजेंट, विप्रो और बिड़ला सॉफ्ट इंडिया जैसी 3 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अच्छे वेतन पैकेज पर नौकरी की पेशकश मिली है।
डॉ. बावा ने बताया कि यूनिवर्सिटी के एथलीटों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 9 मेडल, राष्ट्रीय स्तर पर 31 और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलों में कुल 93 पदक सहित कुल 133 मेडल जीते हैं, जिनमें से 23 मेडल पंजाब के एथलीटों ने जीते हैं। उन्होंने बताया कि कुल पदकों में से 2 इंटरनेशनल, 8 नेशनल और 13 ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मेडल शामिल हैं, जिनमें से 9 मेडल पंजाब की लड़कियों ने जीते हैं। डॉ. बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत की सबसे यंगेस्ट यूनिवर्सिटी और पंजाब की पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी है, जो नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिटिशन कॉउन्सिल से नैक A+ ग्रेड हासिल करने के पश्चात देशभर के टॉप 5 प्रतिशत विश्वविद्यालयों में शुमार है तथा इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने क्यूएस आईगेज़ रैंकिंग में 7 डायमंड हासिल किए हैं, जो यूनिवर्सिटी की उच्च अकादमिक शिक्षा पद्धति को प्रमाणित करती है। इसके अलावा हाल ही में जारी क्यूएस एशिया रैंकिंग-2022 में शानदार प्रदर्शन के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी न केवल भारत बल्कि, एशिया की पहली सबसे यंगेस्ट यूनिवर्सिटी बन गई है, जिसने अपने पहले प्रयास में ही इस रैंकिंग में जगह बनाई है।
इस दौरान डॉ. बावा ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा और छात्रवृत्ति योजना सीयूसीईटी-2022` पोर्टल लॉन्च किया, जिसके तहत विद्यार्थियों को 45 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यूनविर्सिटी की स्थापना से अब तक 63 हजार छात्र-छात्राओं ने उक्त छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाया है, जबकि पिछले वर्ष सीयूसीईटी स्कीम के तहत 13 हजार से अधिक छात्रों ने विभिन्न कोर्सों में स्कॉलरशिप का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग, एमबीए, लॉ, फार्मेसी और एग्रीकल्चर कोर्सों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा देना अनिवार्य होगा तथा देशभर के विद्यार्थी https://cucet.cuchd.in/ की वेबसाइट पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं या फिर विभिन्न राज्यों में स्थापित यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय केंद्रो पर ऑफलाइन आवेदन फॉर्म और संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।


































