PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पहले भी विवादों में रह चुके जालंधर के व इस समय नकोदर से विधायक का टिकट माँग रहे कांग्रेसी नेता पर पुलिस ने दर्ज की FIR,

Police registered FIR against Arvind Sharma Arvind Mishra Congress leader seeking MLA ticket from Nakodar, Jalandhar Blackmailing Punjab

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां के एक युवा कांग्रेसी नेता जोकि पहले भी विवादों में रह चुके हैं और इन दिनों विधानसभा चुनावों से पहले नकोदर हल्के से कांग्रेस पार्टी की टिकट की दावेदारी थोक रहे हैं, लेकिन इस दावेदारी और अभी तक किये जा रहे चुनाव प्रचार की बावजूद यह युवा कांग्रेसी नेता यानि अरविंद मिश्रा जोकि अब अरविंद शर्मा बन चुके हैं पर पुलिस ने एक गंभीर मामले में FIR दर्ज कर उनको बड़ी मुसीबत में डाल दिया है /

इस संबंध में स्थानीय थाने की पुलिस के अधिकारीयों द्वारा दी गई मीडिया को जानकारी के अनुसार माडल टाऊन मार्किट के कुछ समय ही प्रधान बने अरिवंद मिश्रा उर्फ अरविंद शर्मा को एक कारोबारी की फेक एडिटिड न्यूज वायरल करने पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है / थाना नंबर 6 के अधिकारीयों के अनुसार अरविंद मिश्रा उर्फ़ अरविंद शर्मा, मोडल टाउन स्थित मोंटी कार्लो नाम के शोरुम के मालिक गगन दुआ तथा हरमीत बावा के खिलाफ पुलिस ने IPS की धारा 384, 465, 469,511 तथा 120बी के तहत FIR नंबर 258 दर्ज की गई है /

पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR और पुलिस के अधिकारीयों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार माडल टाऊन के बहुचर्चित क्लाऊड स्पा सैंटर में नाबालिग लडक़ी के साथ हुए ब्लात्कार के मामले में एक शोरुम मालिक का नाम जोड़ कर बदनाम किया गया था, जिसके बाद वायरल हो रही न्यूज की शिकायत चंडीगढ़ IT विभाग को दी गई थी /

इस दौरान शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्हें शहर में बिना वजह बदनाम किया जा रहा है जबकि स्पा सैंटर के मामले में उसका कोई लेनदेन नहीं है / इस दौरान अरविंद मिश्रा उर्फ़ अरविंद शर्मा उनसे न्यूज कटिंग के बदले ब्लैकमेल कर रहा है / जांच दौरान साईबर सैल ने शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए तथ्यों तथा आरोपों को सही पाया और साईबर सैल ने थाना 6 को इस मामले में आरोपी अरविंद मिश्रा, मोंटी कारलो शोरुम के मालिक गगन दुआ तथा हरमीत बावा के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज करने की सिफारिश की थी, जिसके बाद आज शाम थाना 6 में केस दर्ज कर लिया गया है /

इस गंभीर मामले के बाद व पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के बाद से अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है / इस मामले में थाना 6 के SHO सुरजीत सिंह गिल का कहा है कि सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा / आपको बता दें की अरविंद मिश्रा उर्फ़ अरविंद शर्मा वही सख्श है जो इससे 2020 में लगे Lockdown के दौरान सुर्ख़ियों में तब आया था जब उसके ऊपर गुरजीत सिंह नाम के युवक के उनके प्लाट पर कब्जा करने के आरोप भी लगाए थे और यह मामला भी काफी समय से माननीय अदालत में चल रहा है /