PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर, 20 दिसंबर से 9 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश,

chandigarh winter holidays extended in schools in view of corona cases will remain closed from january20 PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में कोरोना महामारी के बढ़ते केसों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और निजी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को बढ़ा दिया है / अब स्कूलों में 20 दिसंबर से 9 जनवरी तक छुट्टी रहेगी / इस दौरान परीक्षा और चुनाव की ड्यूटी में लगे शिक्षकों की छुट्टियां रद्द रहेंगी /

जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से शुक्रवार को पत्र जारी कर स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है / इसके अनुसार 20 दिसंबर से सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं जो 7 जनवरी तक रहेंगी / वहीं 8 जनवरी को दूसरे शनिवार और 9 जनवरी को रविवार का अवकाश रहेगा /

पहले जारी निर्देशों के अनुसार पहले सर्दियों की छुट्टियां 27 दिसंबर से शुरू होकर 5 जनवरी तक चलनी थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए शेड्यूल बदल दिया गया है / सर्दियों की छुट्टियों में परीक्षाएं चालू रहेंगी, जिन शिक्षकों की परीक्षा में ड्यूटी लगी हैं उन्हें स्कूल आना होगा /

आपको यह भी बता दें कि 30 दिसंबर तक बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं / इन्हें स्थानीय स्कूलों में ही आयोजित करवाया जा रहा है, इसमें स्कूल स्टाफ ही ड्यूटी दे रहे हैं / इसके साथ ही जिन शिक्षकों की नगर निगम चुनाव में ड्यूटी लगी है, उनकी भी छुट्टियां रद्द रहेंगी / इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने पत्र में लिखा है कि निजी स्कूलों से भी अपील है कि निर्देशों का पालन किया जाए /