PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

चंडीगढ़ का एलांते माल फिर विवादों में, टीवी एक्ट्रेस पर गिरी टाइलें, गंभीर रूप से हुई घायल,

child-actress-myesha-dixit-injured-after-tiles-falling-elante-mall-chandigarh

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के एलांते मॉल में पिलर से टाइलें गिरने की वजह से बर्थडे सेलिब्रेट करने गई 13 साल की चाइल्ड एक्ट्रेस मायशा दीक्षित व उसकी मौसी सुरभि जख्मी हो गई। जिस जगह से टाइलें उखड़ी थीं, वहां से आवाजाही रोक दी गई है। मायशा ने टीवी सीरियल सिलसिला बदलते रिश्तों का, मिष्टी खन्ना, जन जननी मां वैष्णो देवी-कहानी मातारानी और माता वैष्णवी में काम किया है।

.

.

मायशा का परिवार सेक्टर-22 में रहता है। वे वहां जन्मदिन मनाने गए थे। शाम चार बजे सभी मॉल में घूम रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। माइशा के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी काफी व्यस्त है। वह कई टीवी ड्रामा, विज्ञापन फिल्मों में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि लड़की को 1 अक्टूबर से नए प्रोजेक्ट की शूटिंग करनी थी। लेकिन अब इसमें कुछ समय लगेगा।

.

.

लड़की अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है। एलांते मॉल के प्रबंधकों ने घटना पर खेद जताया है। घटना के तुरंत बाद पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। वे जांच में अधिकारियों का सहयोग कर रहे हैं। मॉल की अंदरूनी जांच करवा रहे हैं। ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। उधर, इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि शिकायत आई है। दोनों ठीक हैं। एलांते मॉल में तीन महीने पहले एक टॉय ट्रेन पलट गई थी।

.

.

इस दौरान 11 साल के एक बच्चे की मौत हो गई थी। 23 जून 2024 को नवांशहर निवासी शाहबाज एक अन्य बच्चे के साथ टॉय ट्रेन की सवारी कर रहा था। इस दौरान ट्रेन पलट गई थी। इस दौरान पिछले डिब्बे में बैठा शाहबाज नीचे गिर गया था। जिसमें उसे चोट आई थी। सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

.