PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

अजब गजब : पंजाब में सरपंच पद के लिए लगी 2 करोड़ की बोली, 3 दावेदार मैदान में, सबसे आगे किस पार्टी का नेता,

punjab-gurdaspur-dera-baba-nanak-sarpanch-post-bid-worth-two-crores

PTB Big Political न्यूज़ डेरा बाबा नानक : पंजाब में पंचायत चुनाव के ऐलान के बाद से ही पंजाब के गांवों में चुनावों को लेकर हलचल तेज शुरू हो चुकी है। ऐसे में पंजाब के जिला गुरदासपुर के अधीन पड़ते डेरा बाबा नानक के गांव हरदोवाल कलां में सरपंच पद के लिए 2 करोड़ की बोली लगाई गई। अभी इस पर फैसला नहीं आया है। आज भी बोली जारी रहेगी। 

.

.

गांव हरदोवाल कलां के भाजपा नेता आत्मा राम के मुताबिक यह बोली और भी ऊंची जाएगी। उनका कहना है कि बोली में जो भी पैसा आएगा, उसे कहां खर्च करना है, इसका फैसला भी गांव की युवा सभा करेगी, जबकि पंचायत को दी जाने वाली ग्रांट अलग से होगी। आत्मा राम ने कहा कि इस बोली को लेकर सभी गांव वालों की सहमति है। गांव की 3 पार्टियां इसमें बोली लगा रही हैं।

.

.

जो सबसे ऊंची बोली लगाएगा, उसे सर्वसम्मति से सरपंच बनाया जाएगा। बोली लगाने वालों में आत्मा सिंह, जसविंदर सिंह बेदी, निरभैर सिंह शामिल हैं। बीजेपी नेता ने अभी तक सबसे ऊंची बोली लगाई है। गांव में सरपंच पद के लिए बोली को लेकर गुरुद्वारा साहिब से घोषणा की गई। इसके बाद यह प्रक्रिया शुरू हुई। पता चला है कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल से कोई प्रतिनिधि बोली लगाने के लिए आगे नहीं आया। सबसे पहले भाजपा नेता आत्मा राम ने 50 लाख रुपए की बोली लगाई।

punjab-gurdaspur-dera-baba-nanak-sarpanch-post-bid-worth-two-crores

उनके मुकाबले जसविंदर सिंह ने 1 करोड़ की बोली लगाई। जिसके बाद आत्मा सिंह ने 2 करोड़ की बोली लगाई। यह बोली आज भी जारी रहेगी। उधर, भाजपा नेता विजय सोनी ने आत्मा सिंह 2 करोड़ की बोली लगाने के लिए बधाई दी है। यह गुरदासपुर की सबसे बड़ी पंचायत है। पंचायत के पास 300 एकड़ की जमीन है। गांव में जब से पंचायत भंग हुई है, तब से गांव की युवा सभा (21 सदस्यीय समिति) सारी व्यवस्था देख रही है। सभा ने तय किया था कि इस बार जो व्यक्ति सरपंच पद के लिए सबसे ज्यादा राशि देगा,

.

.

उसे सर्वसम्मति से गांव का सरपंच चुना जाएगा। जो पैसा आएगा, उसे सभा गांव के विकास कार्यों पर खर्च करेगी। जबकि गांव के विकास के लिए सरकार से मिलने वाला अनुदान अलग से होगा। इस पर सभी ने सहमति जताई है। इसमें शर्त यह है कि बोली लगाने वाला चेक बुक लेकर आएगा। उस चेक बुक को सभा के पास जमा करवाना होगा। बोली जीतते ही पैसा गांव की युवा सभा के खाते में चला जाएगा। यह सभा रजिस्टर है। गांव के सभी घरों के लोग इसमें सदस्य हैं।

.

.