PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Vivo मोबाईल कंपनी के कर्मचारियों की भारत में हुई गिरफ्तारी के बाद भड़का चीन, भारत को दे डाली नसीहत, जाने पूरा मामला,

china-vivo-india-vivo-money-laundering-case-china-says-will-provide-consular-access-to-accused-vivo-officials-big-news

.

PTB Big Breaking न्यूज़ दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने पिछले हफ्ते चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में वीवो-इंडिया के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के बाद चीन ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

.

.

चीन ने कहा कि वह Vivo के भारत में गिरफ्तार कर्मचारियों को कॉन्सुलर एक्सेस (Consular Access) मुहैया कराएगा। कॉन्सुलर एक्सेस वाणिज्य दूतावास (Consulate) के तहत भेजी जाने वाली सहायता को कहते हैं। चीन ने कहा है कि वह चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हर संभव मदद करेगा।

china-vivo-india-vivo-money-laundering-case-china-says-will-provide-consular-access-to-accused-vivo-officials-big-news

 

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग (Mao Ning) ने कहा कि चीन इस मुद्दे पर करीब से नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा,”भारत में चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावास कानून के मुताबित संबंधित व्यक्तियों को सुरक्षा और सहायता मुहैया कराएगा।

.

.

उन्होंने कहा, “चीन सरकार चीनी कंपनियों के उनके जायज अधिकारों और हितों की रक्षा का समर्थन करती है। हमें उम्मीद है कि भारत देशों के बीच व्यापार सहयोग को समझेगा और निष्पक्ष, न्यायसंगत, पारदर्शी तथा गैर-भेदभावपूर्ण व्यापार का माहौल देगा।

.

.

ED ने Vivo पर लगे मनी लॉन्ड्रिंग केस की चार्जशीट में कहा है कि कंपनी ने साल 2014 से 2021 तक शेल कंपनियों के जरिए 1 लाख करोड़ रुपये कालाधन विदेशों में भेजा है। Vivo-India के अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) होंग जुक्वान उर्फ ​​टेरी, मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) हरिंदर दहिया और सलाहकार हेमंत मुंजाल को मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है।

.

.

ED ने पहले इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी की थी। इनमें मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल (Lava International) के प्रबंध निदेशक हरिओम राय, चीनी नागरिक गुआंगवेन उर्फ एंड्रयू कुआंग और चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग तथा राजन मलिक शामिल थे। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।