PTB News

Latest news
BJP से नाराज कैप्टन अमरिंदर सिंह कर सकते हैं घर वापसी, पूर्व CM ने बताई बात सांसद ढेसी ने की ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिण पंथी पार्टियों... CM सुक्खू ने की CM भगवंत मान से की बात, खालसा एंट्री टैक्स मामले में उचित कार्रवाई की मांग, निहंगों ... पुलिस ने पकड़ा हाइटेक ड्रग सिंडिकेट, जालंधर से हिमाचल तक फैला था नेटवर्क, 16 को किया गिरफ्तार, ऐसे च... सिख युवक को यूके में कत्ल केस में उम्रकैद:श्री साहिब से छाती में किए 5 वार, मर्डर के बाद झूठ बोला; त... होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि...

अभी नहीं टला ख़तरा, मौसम विभाग ने फिर दी चेताबनी, कई राज्यों में फिर होगी भारी बारिश,

weather-department-has-again-warning-that-there-will-be-heavy-rains-again-in-many-states

.

PTB News दिल्ली : देशभर में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ चुकी है, लेकिन कुछ राज्यों में आज भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज कई राज्यों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कुछ राज्यों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।दिल्ली और एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से बारिश बंद है, और गर्मी के साथ उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है।

.

.

मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हल्की हवा 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मोरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा और बहराइच जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में आज का दिन बारिश और गरज-चमक के साथ बीत सकता है।

बिहार में आज के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य के पश्चिम चंपारण, बांका, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सारण और सिवान जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है। लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

.

उत्तराखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। इन इलाकों में भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है।

.

दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कुल मिलाकर, जहां एक ओर देश के कुछ हिस्सों में मानसून कमजोर पड़ रहा है, वहीं कई राज्यों में आज भी बारिश का जोर बना हुआ है। ऐसे में मौसम से जुड़ी जानकारी पर नजर बनाए रखना और सतर्क रहना जरूरी है।

.

Latest News