PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

हिमाचल में फिर देखने को मिला तबाही का मंजर, फटा बादल, मची चीखो पुकार,

cloudburst-in-sirmour-one-body-found-four-family-person-still-missing

PTB Big Sad न्यूज़ शिमला : सिरमौरी ताल में बादल फटने से घर में मलबे में दबे दो बच्चों समेत लापता हुए पांच लोगों में से 65 वर्षीय कुलदीप का शव बरामद हुआ है जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। एलएनटी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है। आपको यह भी बता दें कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के मुगलावाला पंचायत के सिरमौरी ताल में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने से कुलदीप सिंह का मकान मलबे में दब गया था।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को भी कई जगह भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 11 और 12 अगस्त को मौसम मिलाजुला बना रहने की संभावना है। 13 अगस्त से मानसून के फिर रफ्तार पकड़ने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 53 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है।

तीन से नौ अगस्त तक प्रदेश में 69 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस सप्ताह प्रदेश में 32 मिलीमीटर बारिश ही हुई। बिलासपुर जिले में सामान्य से चार फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। उधर मानसून सीजन के दौरान 24 जून से नौ अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से 36 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

Latest News