PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

बिजनेसमैन का बंदूक की नोक पर अपहरण करने के मामले में इस विधायक के बेटे पर दर्ज हुई FIR, जाने पूरा मामला,

son-of-shinde-faction-mla-kidnaps-music-company-ceo-at-gunpoint-in-mumbai-fir-registered

PTB Big न्यूज़ मुंबई : एक कारोबारी के अपहरण और पिटाई के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला सामने आने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि कल गोरेगांव पूर्व क्षेत्र से फिरौती के लिए एक व्यापारी राजकुमार सिंह का अपहरण करने के आरोप में राज सुर्वे समेत 5 आरोपियों को नामजद किया है। वहीं, 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि मुंबई के गोरेगांव में ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ऑफिस में करीब 10 से 15 लोग अचानक से पहुंच गए और म्यूजिक कंपनी के सीईओ राजकुमार सिंह का अपहरण कर लिया। एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते और एक व्यक्ति को जबरन अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राजकुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कुछ लोग कार्यालय में घुस आए और दहिसर में विधायक प्रकाश सुर्वे के कार्यालय ले गए। जहां विधायक के बेटे राज सुर्वे और अन्य लोग मौजूद थे। इन लोगों ने बंदूक दिखाकर पटना के मनोज मिश्रा को दिए गए बिजनेस लोन को चुकाने के लिए दबाव डाला। बाद में इस बारे में किसी से बात न करने भी धमकी दी। इस घटना को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शिंदे खेमे पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि गद्दार गैंग के नवरत्न।

Latest News