PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

हिमाचल प्रदेश में फिर फटा बादल, मची तबाही, कई दुकानें और पुल हुए क्षतिग्रस्त,

cloudburst-wreaks-havoc-kullu-himachal-pradesh-many-shops-and-bridges-damaged-big-news

PTB Big न्यूज़ कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटा है। इस घटना में आसपास के क्षेत्र में नुकसान हुआ है। तीन दुकानें और एक बाइक मलबे की चपेट में आई है। सरवरी में एक पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही है कि इस प्राकृतिक आपदा में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब 3 बजे कुल्लू के लगघाटी इलाके में बादल फटने की घटना हुई।

.

.

इससे नाले में अचानक आए उफान के चलते कणौण गांव में तीन दुकानों और एक बाइक को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा, बादल फटने से कुल्लू शहर के पास बहने वाली सरवरी खड्ड में जलस्तर काफी बढ़ गया, जिससे सरवरी में एक पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, फोरलेन से कुल्लू बस स्टैंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा भी तेज बहाव में बह गया। हालांकि, पुलिस ने सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की बैरिकेडिंग कर दी गई है और लोगों को आगे जाने से रोका जा रहा है।

.

.

कुछ लोग खतरा मोल लेकर अपनी गाड़ियां इन सड़कों पर चला रहे हैं, जिससे प्रशासन की चिंता और बढ़ी है। बादल फटने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए थे। स्थिति बिगड़ने के बाद ये लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए। एक स्थानीय महिला ने बातचीत में कहा, “यह डर का माहौल काफी दिनों से बना हुआ है। लगातार बारिश होने से पूरे प्रदेश में नुकसान हो रहा है। इसी तरह रात में कुल्लू में बादल फटा, जिससे लोग घबरा गए थे। बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है।

.

फिलहाल, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही, प्रशासन ने सरवरी क्षेत्र में नदी-नालों के किनारे झुग्गियों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। नदी-नालों का जलस्तर ऊंचा बना हुआ है और लोगों में डर का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

.

.