PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

Live from Mohali during the inaugural ceremony of Tourism Summit for the first time in the history of Punjab

#cm Bhagwant Mann #Live #Mohali #during #inauguralceremony #TourismSummit #firsttime #history #Punjab #ptbnews #ptbnewsonline #ranahimachal

PTB City न्यूज़ जालंधर : मोहाली में सोमवार को पहले पंजाब टूरिज्म समिट और ट्रेवल मार्ट का भव्य आगाज हुआ। सीएम भगवंत मान ने इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कॉमेडियन कपिल शर्मा भी मौजूद रहे। पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि यह समिट 13 सितंबर तक चलेगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस समिट को लेकर देश के पर्यटन उद्योग में खासा उत्साह है। इससे पंजाब को भविष्य में बड़े स्तर पर आर्थिक लाभ होगा। आयोजन मोहाली के सेक्टर-82 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में करवाया जा रहा है।

–

समिट के पहले दिन उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री मान पर्यटन क्षेत्र और उद्योग पर आधारित ट्रेवल मार्ट का उद्घाटन भी करेंगे। पर्यटन मंत्री ने पंजाब के लोगों को 12 सितंबर को ट्रेवल मार्ट में बढ़-चढ़कर शामिल होने की भी अपील की है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस समिट में पर्यटन उद्योग के साथ जुड़े करीब 600 नामी हस्तियां शिरकत करेंगी। इसके साथ ही फिल्म और संगीत जगत से जुड़ी हस्तियां भी बड़ी संख्या में शिरकत करेंगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान पंजाब के लोक नाच की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पंजाबी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा सम्मी नाच, लुड्डी, झूमर, भंगड़े द्वारा पेश किया जाएगा। इसके अलावा डॉक्टर निवेदिता और भाई अवतार सिंह द्वारा संगीत की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। उद्घाटन समारोह के बाद विभिन्न सत्रों का आयोजन होगा, जिनका विषय अमृतसर एज ए वेडिंग डेस्टिनेशन, हेरिटेज टूरिज्म, इको एंड फाॅर्म टूरिज्म, अमृतसर द हिंटरलैंड एंड क्लूनरी टूरिज्म, वेलनेस टूरिज्म और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट टूरिज्म शामिल हैं।

Latest News