PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

British Olivia School Jalandhar को लेकर SHO Navdeep Singh और MLA Raman Arora को लेकर SAD Leader Bikram Singh Majithia ने किया बड़ा खुलासा

sad-leader-bikram-singh-majithia-live-press-conference-in-jalanadhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने पुलिस के अधिकारियों और जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा पर आपसी मिलीभगत के आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि SHO नवदीप सिंह को सस्पेंड होने और लाइन हाजिर होने के बावजूद इसलिए बार-बार शहर के थानों में लगाया जा रहा था क्योंकि उसकी आप विधायक रमन अरोड़ा और नशा तस्करों से साठगांठ थी।

मजीठिया ने जालंधर थाना डिवीजन नंबर 1 के पूर्व एसएचओ नवदीप सिंह को लेकर कहा कि वह ही विवादित व्यक्ति। उन्होंने खुलासा किया कि नवदीप को थाना रामामंडी, थाना 8 और थाना 1 में तैनात किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि नवदीप पहले भी डिसमिस हो चुका है। मजीठिया ने आरोप लगाया कि वह ऑस्ट्रेलिया में गया वहां पर अपनी कारगुजारियों के कारण डिपोर्ट हो गया था।

sad-leader-bikram-singh-majithia-live-press-conference-in-jalanadhar-pa-rohitkapoor-mlaramanarora-shonavdeepsingh-dhillonbrothersucidecase-jalandhar

.

35 लाख की चोरी में ASI पर केस SHO का साफ निकाल दिया बिक्रम मजीठिया ने कहा कि जब नवदीप सिंह रामामंडी थाने में तैनात था तो वहां पर एक निजी स्कूल में 35 लाख रुपए की चोरी हुई थी। उस केस में पुलिस के मुलाजिमों ने आठ लाख की रिकवरी दिखाई थी और शेष पैसा खुर्द बुर्द कर गए थे। इस केस में ASI मनीष को केस में नामजद कर लिया गया था, जबकि तत्कालीन थाना प्रभारी नवदीप केस में से साफ निकाल कर लाइन हाजिर कर बचा लिया था।

dhillo

उन्होंने कहा कि नवदीप को बचाने में जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा का हाथ था। कुछ दिन लाइन में रखने के बाद फिर से उसे सरकार की कृपा से शहर में ही थाना प्रभारी लगा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नवदीप की शराब तस्कर सोनू टैंकर के साथ भी हिस्सेदारी है। इसमें विधायक रमन अरोड़ा भी शामिल हैं। तभी तो यह सब मिलकर उसका बर्थडे केक काटने जाते हैं। बर्थडे केक काटने की फोटो भी सार्वजनिक की।

अकाली नेता ने कहा कि एक थाना प्रभारी का इतना स्टैंडर्ड है कि वह सूर्या ऐनक्लेव में 2 करीब करोड़ रूपए की लागत से बनी कोठी में रहता है। उसके पास इतना पैसा आ कहां से रहा है। यह सारा पैसा नशा तस्करों की मिलीभगत से उसके पास आ रहा है। उन्होंने कहा कि नवदीप को इसलिए नहीं पकड़ा जा रहा क्योंकि नेताओं के हाथ नवदीप के साथ है।

इस दौरान उन्होंने सेंट्रल के एसीपी निर्मल सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नवदीप की ट्रांसफर करने के मामले में एसीपी शामिल रहे हैं। उन्होंने नवदीप के साथ एसीपी के संबंधों को लेकर कई निशाने साधे हैं। उन्होंने कहा कि नवदीप को फरार हुए 25 दिन हो गए हैं, लेकिन उसकी फोटो सम्मानित किए जाने की अभी तक थाने से हटाई नहीं गई है।

Latest News