PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

मुख्यमंत्री चन्नी ने श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ की एहम मुलाकात,

cm charanjit singh channi calls on jathedar sri akal takht sahib giani harpreet singh appeals to direct sgpc to grant rights to all tv radio channels for direct telecast broadcast of live gurbani kirtan from sri harmandir sahib

शिरोमणि कमेटी को श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबानी कीर्तन के सीधे प्रसारण के लिए सभी टीवी और रेडियो चैनलों को की अधिकार देने की अपील

PTB Big Political न्यूज़ तलवंडी साबो (बठिंडा) : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह से अपील की कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर से गुरबानी कीर्तन के सीधे प्रसारण के लिए सभी टीवी और रेडियो चैनलों को अधिकार देने के आदेश दिए जाएँ।

इसका मकसद गुरबानी कीर्तन की पहुँच अधिक से अधिक यकीनी बनाना है जिससे कोई भी श्रद्धालु कीर्तन सुनने से वंचित न रहे। तख़्त श्री दमदमा साहिब में जत्थेदार साहिब को निजी तौर पर पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि जैसे सिख संगत पाकिस्तान में रह गए पवित्र गुरूधामों के ‘‘खुले दर्शन दीदारों’’ के लिए इच्छा रही है, उसी तरह ही सिख संगत की सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब से हर समय ‘‘खुले प्रसारण’’ की भी हमेशा तीव्र इच्छा रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जत्थेदार साहिब को भरोसा दिया कि इस कार्य के लिए अपेक्षित ढांचा बनाने या आने वाले अन्य खर्चों के लिए अपेक्षित राशि पंजाब सरकार सहने को तैयार है। इस समय सिर्फ़ एक चैनल को गुरबानी कीर्तन के सीधे प्रसारण के हक देकर शिरोमणि कमेटी आप ही गुरबानी के रौशनी को कीर्तन के द्वारा घर-घर पहुँचने के रास्ते में रोड़ा बन रही है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस समय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सिर्फ़ एक सीमित प्रसारण घेरे वाले और एक परिवार की मालिकी वाले पंजाबी चैनल को कुछ रकम के बदले सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब से होते गुरबानी कीर्तन के सीधे प्रसारण के हक दिए हुए हैं और यह फ़ैसला किसी तरह भी दरुसत नहीं माना जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल हाऊस में बहुमत है और उसने 1996 और 2004 में हुई शिरोमणि कमेटी के चुनाव के लिए जारी किये गए अपने चुनाव मैनीफैस्टो में सिख संगत के साथ यह वायदा किया था कि गुरबानी कीर्तन के सीधे प्रसारण के लिए शिरोमणि कमेटी अपना टीवी चैनल स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री ने जत्थेदार साहिब को इस अति गंभीर और अहम मामले सम्बन्धी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को ज़रूरी हिदायतें देने की विनम्र विनती की।