PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पंजाब में Immigration सलाहकारों और IELTS सेंटरों के लिए विनियमित ढांचा तैयार करने के लिए जल्द ही बनाई जायेगी SOP

SOP soon for regulating framework for immigration consultants and IELTS centers in Punjab Randhawa and Rana chairs high level meeting on issue for stopping fake marriages and controlling biometric appointment issues in the state Punjab Chandigarh  

राज्य में फ़र्ज़ी विवाहों के मुद्दे और बायोमैट्रिक मुलाकात में चल रही धाँधली से निपटने के लिए की गई उच्च स्तरीय मीटिंग’,

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार जल्द ही राज्य में Immigration सलाहकारों और IELTS केन्द्रों के लिए विनियमित ढांचा तैयार करने के लिए विदेशों के इमीग्रेशन विभागों के सहयोग से एक मानक संचालन प्रक्रिया (एस.ओ.पीज) का नक्क्षा तैयार करेगी।

इस सम्बन्ध में फ़ैसला उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और तकनीकी शिक्षा और रोज़गार सृजन मंत्री राणा गुरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान लिया गया। यह मीटिंग रोज़गार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग और गृह मामले विभाग, पंजाब की तरफ से सांझे तौर पर करवाई गई।

मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये उप मुख्यमंत्री और तकनीकी शिक्षा मंत्री ने पंजाब में इमीग्रेशन सलाहकारों को विनियमित करने, फ़र्ज़ी विवाहों को रोकने और बायोमैट्रिक के लिए आगामी समय (अप्वाइंटमैंट) लेने में चल रही धाँधली जैसे मुद्दों को रोकने के लिए एस.ओ.पी बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आईलैटस टैस्ट करवाने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था आईडीपी ऐजूकेशन लिमटिड के साथ तालमेल करके एक नीति भी तैयार की जायेगी।

उप मुख्यमंत्री स. रंधावा ने कहा कि राज्य के नौजवान विदेश जा रहे हैं और पंजाब सरकार उनको एक सुचारू कानूनी ढांचा मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है जिसके द्वारा वह धोखे से पैसे ठगने वाले इमीग्रेशन सलाहकारों के शिकार होने से बच सकें और उनको विदेश जाने के लिए कोई ग़ैर-कानूनी रास्ता अपनाना न पड़े। उन्होंने कहा कि नौजवानों की ट्रैवल एजेंटों के हाथों हो रही लूट को रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि यह संस्था पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग की निगरानी में टैक्निकल यूनिवर्सिटियों में आईलैटस ट्रेनिंग और टेस्टिंग केंद्र स्थापित करने में सहायता करेगी जिससे प्राईवेट आईलैटस केन्द्रों को नियमित किया जा सके।

इस मौके पर गृह विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा, रोज़गार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिव दलीप कुमार, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण के प्रमुख सचिव राज कमल चौधरी, रोज़गार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग के डायरैक्टर एम.के. अरविन्द कुमार, उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव वरुण रूज़म, आई.जी क्राइम गौतम चीमा, सलाहकार डॉ. संदीप सिंह कोड़ा और अन्य भी उपस्थित थे।