PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हाथ में रिवॉल्वर थामे, दबंग स्टाइल में दिखे यह विधायक, फिल्मी स्टाइल में अस्पताल में घुसे, हर तरफ हो रहे हैं इस विधायक के चर्चे,

cm-nitish-kumar-party-jdu-mla-gopal-mandal-reached-jlnmch-hospital-with-revolver-bihar-big-news

PTB Big न्यूज़ बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार चर्चा की वजह रिवॉल्वर है जिसको हाथ में लेकर वो अस्पताल पहुंच गए. इसका वीडियो सामने आया है. नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल गोपालपुर से जेडीयू के विधायक हैं. मामला बीते मंगलवार (03 अक्टूबर) का है. मंगलवार की शाम हाथ में रिवाल्वर लिए वो जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में घुस गए.

.

.

बताया जाता है कि गोपाल मंडल रिश्ते में लगने वाली पोती अवनि को लेकर पहुंचे थे. उसका सिटी स्कैन कराना था. इस दौरान विधायक जब अस्पताल में घुसे तो उनके हाथ में रिवाल्वर को देख लोग भी सकते में आ गए. कुछ लोग विधायक के इस स्टाइल को देखने लगे. वहीं वीडियो भी बना लिया गया. सीन फिल्म के जैसा लग रहा था. इस पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.

.

cm-nitish-kumar-party-jdu-mla-gopal-mandal-reached-jlnmch-hospital-with-revolver-bihar-big-news

.

इस पूरे मामले में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बताया है कि इसके पीछे क्या वजह है. विधायक ने फोन पर इस संबंध में कहा कि उनके राजनीतिक दुश्मन हैं और इसलिए उन्होंने हथियार रखा है. उनके पास उसका लाइसेंस भी है. साथ में लेकर इसलिए चलते हैं कि जिससे उनकी जान की रक्षा हो सके. कहा कि कहीं कोई विवाद नहीं है. वो इसी तरह चलते हैं. वहीं दूसरी ओर गोपाल मंडल के इस बयान से कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. गोपाल मंडल खुद जेडीयू से विधायक हैं.

.

.

बिहार में उनकी सरकार है. ऐसे में एक तरफ यह कहा जाता है कि प्रदेश में सुशासन की सरकार है तो वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद विधायक गोपाल मंडल को हाथ में जान की रक्षा के लिए रिवॉल्वर लेकर चलना पड़ रहा है. बता दें कि गोपाल मंडल अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी किसी और चीज को लेकर. थानेदार और सीओ को भी चेता चुके हैं कि हम गाड़ी में डंडा भी रखते हैं. इसके पहले ट्रेन में बनियान में घूमने का वीडियो भी वायरल हुआ था. उस पर भी उन्होंने सफाई दी थी.

.

Latest News

.