PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

मूसेवाला हत्या मामले के बाद भगवंत मान सरकार ने लिया बड़ा फैसला,

CM Punjab Bhagwant mann government decision on sidhu moosewala murder case Big News PTB Big Breaking News Punjab

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद में घिरी मान सरकार ने अहम फ़ैसला लेते हुए 40 VIPs की सुरक्षा वापिस कर दी है। सरकार की तरफ से इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि सुरक्षा कारणों के कारण इन VIPs के नामों को सार्वजनिक न किया जाए। VIPs की सुरक्षा संबंधित सरकार ने पुलिस विभाग से ताज़ा रिपोर्ट तलब की है।

आपको बता दें कि गत शनिवार को पंजाब सरकार ने 424 लोगों की सुरक्षा में कौटोती की थी और उनके नाम भी सावर्जिनक कर दिए थे। इसके बाद रविवार को मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का कत्ल कर दिया गया। अब सरकार ने 40 लोगों के सुरक्षा कवर को वापिस लागू कर दिया है।

सूत्रों मुताबिक कहा जा रहा है कि अब सरकार ने सुरक्षा कवर हासिल किए हर VIP को खतरे संबंधित महीने वार आधार पर समीक्षा करने का फ़ैसला किया है। यह भी बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार के पास जितने VIPs ने ख़तरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है, उन्हें तुरंत सुरक्षा मुहैया करवाई जा सकती है। इसके साथ ही सरकार ने धार्मिक नेताओं की सुरक्षा की तरफ आधिकारियों को विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।