PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बिलासपुर हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान,

cm-sukhvinder-sukhu-said-the-government-will-give-rs-4-lakh-each-to-the-families-of-those-killed-in-the-bilaspur-bus-accident

.

PTB Big Political न्यूज़ शिमला : प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली रात बिलासपुर में बड़ी दुखद घटना हुई है। बस के भूस्खलन की चपेट में आने के इस मामले में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देगी। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार इसमें करीब 18 लोग सवार थे। उन्हें जैसे ही प्रशासन से सूचना मिली और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने उन्हें सूचना दी तो यहां पोकलेन और जेसीबी लगाए गए।

.

.

इस हादसे में तकरीबन 16 लोगों की मौत हुई है। एक शव बुधवार सुबह मिला है। इसमें एक बेटा और बेटी जीवित बचे हैं। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को राज्य सचिवालय शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि निश्चित रूप से अधिक बारिश दर्ज की गई। सुक्खू ने कहा कि पिछले 30 जून के बाद जलवायु परिवर्तन से फर्क पड़ा है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर तक बारिश हो रही है। इससे मिट्टी गीली हो रही है।

.

.

मिट्टी गीली होने के बाद पहाड़ में पानी घुस जाता है। उसके बाद भूस्खलन हुआ है। उन्होंने कहा कि रात को उनकी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से बात हुई है। उन्हें कुल्लू में रात को अंतरराष्ट्रीय दशहरा छोड़कर आना पड़ा। उन्हें जाने को कहा गया। वह रात को ही घटनास्थल पर पहुंचे। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी नई दिल्ली में एक सम्मेलन में गए थे। उन्हें बुधवार को इसमें शामिल होना था,

.

.

लेकिन रात को वापस आए। मृतकों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घुमारवीं से कलोल के लिए सड़क है। भूस्खलन पहाड़ के स्वभाव में होता है। अक्तूबर महीने में आमतौर पर इस तरह से भूस्खलन नहीं होता है। सीएम सुक्खू ने कहा कि इस बरसात और उसके बाद अब तक हिमाचल प्रदेश में सात हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है।

.