PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर, हुआ बड़ा सड़क हादसा, सरिये से भरे ट्रक में, पीछे से घुसी कार, 2 की छाती-सिर में घुसे सरिये, हुई मौत,

punjab-jalandhar-amritsar-highway-accident-near-kartarpur-car-truck-crash-two-dead-three-injured-big-accident

.

PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : पंजाब में जालंधर-अमृतसर हाईवे पर बुधवार सवेरे सड़क एक्सीडेंट में 2 युवकों की मौत हो गई। युवक कार में सवार होकर जालंधर में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। रास्ते में करतारपुर-दयालपुर के बीच सरिये से भरे एक ट्रक में कार पीछे से घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह आई धुंध में ट्रक साफ नजर नहीं आ रहा था। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक में भरी सरिया युवक के शरीर से आरपार हो गई।

.

.

गाड़ी में सवार 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे की सीट पर बैठे अन्य 3 युवकों को बमुश्किल बाहर निकालकर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। अमृतसर के रहने वाले 5 युवक बलेनो कार (HR-14-T-1034) में सवार होकर जालंधर के शक्ति नगर स्थित वाल्मीकि चौक आश्रम में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। सुबह सवेरे करीब 5 बजे जैसे ही जालंधर-अमृतसर राजमार्ग पर करतारपुर के पास पहुंचे तो सरियों से भरे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।

.

.

आगे बैठे युवकों के आरपार हो गया सरिया: प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है सुबह के समय आसपास धुंध भी छाई हुई थी। ट्रक के ब्रेक लगाते ही कार पीछे से उसमें घुस गई। आगे बैठे अनिक कुमार (22) और निखिल शर्मा (21) के सरिया आरपार हो गई। पीछे बैठे शुभम, अमरीक सिंह उर्फ कोहली और रुद्र पीछे बैठे थे। उन्हें भी गंभीर चोट आई है। रुद्र ने फोन कर परिजनों को बताया: हादसे के समय रुद्र होस में था। उसने ही हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

.

.

पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे में पीछे बैठे युवकों को कॉफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। एक्सीडेंट के बाद गाड़ी की छत पिचक गई थी, जिस कारण सभी गाड़ी में फंसे रह गए। लोगों का कहना है कि 16 टायर ट्रक (PB-13-V-7311) मंडी गोबिंदगढ़ से अमृतसर की ओर जा रहा था। ड्राइवर मंजीत सिंह मौके से फरार हो गया।

.