PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह की फिर बढ़ी मुश्किलें, 200 पन्नों की चार्जशीट हुई दायर,

comedy queen bharti singhs troubles increased ncb filed 200 page chargesheet in drugs case PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स केस के मामले ने एनसीबी ने कई बड़े बॉलीवुड सितारों के चेहरे से नकाब उतार दिए थे जिसमें से एक नाम था कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का। एनसीबी ने कपल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।

जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ कोर्ट में 200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। ये चार्जशीट ड्रग्स मामले को लेकर फाइल की गई है। बता दें कि ड्रग्स के एक मामले में कपल को साल 2020 में गिरफ्तार किया गया था। वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। लेकिन अब एक बार फिर भारती और हर्ष की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 2020 के अंत में ड्रग्स का सेवन करने के आरोप में भारती और हर्ष को गिरफ्तार किया था। भारती और हर्ष के घर और ऑफिस में छापेमारी भी की गई थी, जिसमें 86.50 ग्राम गांजा जब्त किया गया था। एनसीबी ने दावा किया था कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने पूछताछ में गांजे के सेवन की बात को स्वीकारा है। इसके बाद भारती सिंह को एनडीपीएस एक्ट 1986 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था। बाद में दोनों जमानत पर बाहर आ गए थे।

भारती और हर्ष के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों टीवी के साथ यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव हैं। भारती और हर्ष का यूट्यूब पर LOL (लाइफ ऑफ लिंबाचिया) नाम से चैनल है, जिसपर वे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस संग साझा करते हैं। दोनों के व्लॉग्स को फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है।

इन दिनों कपल अपनी वर्क लाइफ के साथ अपने बेटे लक्ष्य के साथ भी ज्यादा से ज्यादा टाइम गुजारते हुए नजर आते हैं। भारती और हर्ष दोनों पैरेंटहुड को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। फैंस का भी उन्हें खूब प्यार मिलता है। लेकिन अब एक बार फिर भारती और हर्ष की लाइफ में मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

Latest News