PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पैट्रोल पंप को लूटने आये लुटेरों ने तानी कर्मचारी पर पिस्टल, गार्ड ने देखते ही मारी गोली, हुई मौत,

punjab amritsar news guard kill robber amritsar tries loot petrol pump

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते अमृतसर में देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया जब वहां स्थित पेट्रोल पंप को लूटने आए लुटेरों पर गार्ड ने गोलियां चला दी / पिस्टल दिखा लूटने की कोशिश करने वाले एक लुटेरे की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया /

मिली जानकारी के अनुसार यह वही पेट्रोल पंप है, जहां बीते महीने भी कुछ अज्ञात लुटेरे 90 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए थे / पता चला है कि अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास मल्लियां गांव स्थित पेट्रोल पंप की यह घटना है / रात 9.06 बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे / मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर पिस्टल तान पैसे मांगने लगा /

यह देख पास ही खड़े गार्ड ने भी अपनी दोनाली तान दी / लुटेरा जैसे ही फायर करने के लगा, गार्ड ने बिना समय गंवाए फायर कर दिया / गोली सीधा लुटेरे को लगी / लुटेरे ने फिर फायर की कोशिश की और गार्ड ने सुरक्षा में दूसरा फायर भी कर दिया / लुटेरा वहीं ढेर हो गया / यह देख मोटरसाइकिल पर बैठा लुटेरा वहां से फरार हो गया /
यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई /

वहीं इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान में जुट गई है / वहीं दूसरी तरफ लुटेरे के कुछ पता नहीं लग पा रहा है / वहीं सोचने वाली बात तो यह है कि पंजाब भर में लगातार चोरी, लूट जैसी कई वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं और आम आदमी पार्टी की सरकार के नेता पार्टी की तारीफों के पुल लगातार बांध रहे हैं /

Latest News