PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

कैबिनेट मंत्री के बंगले में तैनात सुरक्षाकर्मीं ने की आत्महत्या,

commotion-in-the-bungalow-of-haryana-cabinet-minister

.

PTB Big न्यूज़ गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सिविल लाइंस इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के सरकारी बंगले पर सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 49 वर्षीय कांस्टेबल जगबीर सिंह के रूप में हुई है, जो झज्जर जिले के सुखपुरा गांव के रहने वाले थे।

.

.

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे की है। कांस्टेबल जगबीर सिंह बंगले के प्रवेश द्वार पर बने गार्ड रूम में ड्यूटी पर तैनात थे। जब उनके एक साथी ने उन्हें कमरे में बेहोशी की हालत में पाया, तो तुरंत पुलिस और अन्य अधिकारियों को सूचित किया। आनन-फानन में जगबीर सिंह को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

.

शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। थाना सिविल लाइंस के एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया, हमें संदेह है कि सिपाही ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक के परिवार वालों ने भी अभी तक कोई लिखित शिकायत या बयान दर्ज नहीं कराया है।

.

.

पुलिस परिवार के बयान का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही जांच की दिशा तय होगी। जानकारी के मुताबिक, मृतक कांस्टेबल जगबीर सिंह एक पूर्व सैनिक थे और 2014 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। जब राव नरबीर सिंह मंत्री बने थे, तब उनकी सुरक्षा के लिए जगबीर को बंगले पर तैनात किया गया था। पुलिस फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

.