PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

राजा किंग पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, पुलिस से केस दर्ज कर शुरू की जांच,

raja-king-amritsar-accused-inciting-religious-sentiments-ppolice-filed-complaints-punjab

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : जरूरतमंद लोगों को दान में सोने के सिक्के, लंगर और पढ़ाई में सहायता करने वाले राजा किंग पर थाना मजीठा रोड की पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया है। सोमवार की शाम दर्ज हुई इस एफआईआर को छेहरटा स्थित भल्ला कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा सहित छह लोगों ने कुछ दिन पहले शिकायत की थी।

.

.

इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। दीपक शर्मा ने अपनी शिकायत में सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को बताया था कि ब्यूटी एवेन्यू निवासी राकेश कुमार तरेहन उर्फ राजा किंग ने एक वीडियो वायरल कर हिंदू देवी देवताओं के लिए अपशब्द कहे हैं। आरोपित की उक्त वीडियो समाज के कई सनातनियों ने सुनी और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

.

.

शिकायतकर्ता ने बताया कि राजा नाम का यह व्यक्ति भोले भाले लोगों को पैसे इत्यादि बांट कर उन्हें गुमराह कर रहा है। आरोप है कि वह संतों को अपने घर बुलाकर उन्हें जबरदस्ती आशीर्वाद देता है। राजा की इन हरकतों से समाज का माहौल खराब हो रहा है। इसी तरह एक शिकायत आरोपित राजा किंग के खिलाफ भाजपा नेता गुरप्रताप सिंह टिक्की की तरफ से भी दी गई है। इसी तरह अन्य शिकायत निहंग समुदाय की तरफ से दी गई है।

.

उसमें आरोप लगाया गया कि आरोपित राजा किंग ने अपने एक दोस्त की तुलना श्री गुरु नानक देव जी के साथ की है। आरोपित ने इस तरह कहकर गुरु जी की तोहीन की है और सिख धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसके अलावा तीन शिकायतें और भी पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची हैं। कौन है राजा किंगराजा किंग लगभग दो महीने पहले शहर में आया और एकाएक जरूरतमंद लोगों की सड़कों पर लंगर की व्यवस्था करने लगा।

.

.

यही नहीं, उसने जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में भी सहायता की। इसके अलावा रोजाना दस के करीब सोने के सिक्के बांटने लगा। राजा ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि उसे शहर के कुछ आरटीआई एक्टिस्टिों द्वारा ब्लैक मेल किया जाना लगा है। गैंग्सटरों से फोन करवा कर रंगदारी की मांग की जाने लगी। जांच के बाद सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने उसे दो सुरक्षाकर्मी भी दिए।